इन फलों की मदद से अपने बालों का रखें ख्याल

बालों की देखभाल के लिए अक्सर हम सभी तरह-तरह के हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन अगर इनकी नेचुरल तरीके से देखभाल की जाए तो इससे बालों को मैक्सिमम लाभ मिलता है। 

take care of your hair

आज के समय में हम सभी किसी ना किसी तरह की हेयर प्रोब्लम से जूझ रहे हैं। बालों के झड़ने सेलेकर उनका रूखापन या फिर डैंड्रफ आदि ऐसी कई समस्याएं होती हैं, जो हेयर हेल्थ को प्रभावित करती हैं। हालांकि, इसके लिए सिर्फ मार्केट में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना उचित नहीं है। आप नेचुरल तरीकों से भी अपने बालों का ख्याल रख सकती हैं। इन्हीं नेचुरल आइटम में से एक है फल।

fruit and hair care

फल कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और अन्य पोषक तत्वों से युक्त होते हैं, जो आपकी स्कैल्प वबालों पर पॉजिटिव असर डालते हैं। साथ ही साथ, बालों से जुड़ी कई समस्याओं को आसानी से हल करते हैं। इनके इस्तेमाल का एक लाभ यह भी है कि इनका आपके बालों पर कोई नेगेटिव असर नहीं पड़ताहै। आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल करने के साथ-साथ बालों पर भी लगा सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बता रहे हैं, जो आपके बालों की हेल्थ के लिए बेहद लाभदायी हैं।

केले

how to take care your hair

केले ना केवल स्वाद में बेमिसाल होते हैं, बल्कि ये बालों के लिए भी बेहद अच्छे माने जाते हैं। इनमेंएंटी-ऑक्सीडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन बी 6 पाए जाते हैं। साथ ही, इसमें सिलिका भी होता है, जो बालों को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप इसकी मदद से हेयर मास्क बनाकर अपने बालों पर अप्लाई कर सकती हैं।

यूं बनाएं मास्क

केले से हेयर मास्क बनाने के लिए केले को अच्छी तरह मैश कर लें। अब इसमें एक चम्मच एलोवेराजेल डालकर मिक्स करें। आप इसके लिए ब्लेंडर की मदद ले सकती हैं। अब इसे अपनी स्कैल्प से लेकर बालों पर लगाएं। करीबन आधे घंटे बाद अपने बालों को वॉश करें।

सेब

take care of your hair naturally

सेब को बालों की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए जाना जाता है। सेब में ना केवल एंटी-ऑक्सीडेंटपाए जाते हैं, बल्कि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व हेयर ग्रोथ को दूर करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें:बालों को घना बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 2 चीजें

ऐसे बनाएं मास्क

सेब से मास्क बनाने के लिए पहले उसे छील लें और उसके बीज निकाल दें। अब इसे ब्लेंड कर लें औरइसमें एक एग यॉक और एक चम्मच मेयोनेज डालकर मिक्स करें। इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और 30 मिनट बाद बालों को शैम्पू व कंडीशन करें।

ब्लूबेरी

fruit hair care

ब्लूबेरी ना केवल वेट लॉस में मददगार है। बल्कि इसमें मौजूद विटामिन बी 12 आपके बालों को समयसे पहले सफेद होने से रोकने में मदद करते हैं। इसके अलावा, ब्लूबेरी में विटामिन ए, बी और विटामिन सी भी पाया जाता है। जो बालों का बेहतर तरीके से ख्याल रखने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें: एक्सपर्ट से जानें चेहरे से बाल हटाने का आसान उपाय

ऐसे बनाएं मास्क

ब्लूबेरी का मास्क बनाने के लिए सबसे पहले एक चौथाई कप ताज़ा ब्लूबेरी लें। अब इसमें एक छोटाचम्मच जैतून का तेल और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाकर ब्लेंड करें। आप इसे अपने बालों में अच्छी तरह लगाएं। करीबन 20-25 मिनट बाद अपने बालों को वॉश कर लें।

कीवी

how to take care of hair male

कीवी बीटा कैरोटीन और विटामिन सी से भरपूर होता है। साथ ही, इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट भी मौजूद होते हैंजो बालों के रोम को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद जिंक बालों के झड़ने की समस्या को भी दूर करने में सहायक है।

ऐसे बनाएं मास्क

कीवी का मास्क बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच कीवी का पल्प लें। अब इसमें एक बड़ा चम्मच जैतून कातेल और एक छोटा चम्मच प्याज का रस मिलाएं। आप इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर सामान्य पानी की मदद से बालों को वॉश कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपकोयह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP