Acne Skin: बारिश के मौसम में चेहरे पर नहीं होगी एक्ने प्रॉब्लम, एक्सपर्ट से जानें कैसे चुने सनस्क्रीन

बेदाग चेहरा हर कोई चाहता है। अगर चेहरे पर पिंपल्स और एक्ने न हो तो स्किन सुंदर दिखने लगती है। लेकिन ऐसा नहीं होता है। एक्ने प्रॉब्लम होने के बाद इसे कम कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। आजकल कई सारे ट्रीटमेंट आ गए हैं, जिसे कई लोग ट्राई कर रहे हैं। लेकिन इससे भी ज्यादा असर चेहरे पर नजर नहीं आ रहा है। इसकी वजह से खर्चा भी ज्यादा हो जाता है। साथ ही, चेहरे की रौनक भी नहीं बढ़ती। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी सनस्क्रीन को थोड़ा चेंज करें। इसकी सलाह डॉक्टर शिवांगी राणा ( Dr. Shivangi Rana) जो की डर्मेटोलोजिस्ट हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।
वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल (Water Based Runny Texture Sunscreen)

सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे स्किन सन से प्रोटेक्ट रहती है। साथ ही, चेहरे पर रेडनेस या अन्य समस्या नहीं होती है। लेकिन अगर आपको बारिश के मौसम में एक्ने स्किन पर सनस्क्रीन को अप्लाई करना है, तो इसके लिए आप वॉटर बेस्ड सनस्क्रीन को अप्लाई करें। इसे आप आसानी से स्किन पर लगा सकती हैं। यह स्किन पर अच्छे से लग जाती है। इसके अलावा यह आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाए रखती है।
एसपीएफ 50 वाली सनस्क्रीन को करें अप्लाई

बारिश के मौसम में चेहरे पर होने वाली चिपचिपाहट के कारण एक्ने समस्या हो जाती है। अगर इसका ध्यान सही तरीके से नहीं रखा जाता है, तो यह बढ़ने लगती है। इसे रोकने के लिए आपको सनस्क्रीन को अप्लाई करें। इससे आपकी स्किन बारिश और धूप में प्रोटेक्ट रहेगी। इस तरह की सनस्क्रीन आपको मार्केट में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Skin care : सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो हो सकता है नुकसान
अल्कहोल फॉर्मला वाली सनस्क्रीन न करें अप्लाई
View this post on Instagram
अगर आपको अपनी स्किन को हेल्दी रखना है तो इसके लिए आप अल्कहोल फ्री सनस्क्रीन को करें अप्लाई। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही, चेहरे पर रौनक आती है। साथ ही, रेडनेस के साथ-साथ एक्ने प्रॉब्लम भी नहीं होती है। डॉक्टर भी इस तरह की सनस्क्रीन को अप्लाई करने से रोकता है।
चेहरे पर एक्ने प्रॉब्लम को कम करने के लिए अप्लाई करें एक्सपर्ट के बताए गए तरीके से सनस्क्रीन। इससे आपके चेहरे पर एक्ने प्रॉब्लम नजर नहीं आएगी। लेकिन आपको इसका इस्तेमाल सही तरीके से चेहरे पर करना होगा।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: Skin care : धूप से करना है त्वचा का बचाव तो ट्राई करें ये होममेड सनस्क्रीन
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।