herzindagi

इस वेडिंग सीज़न रेड कलर की लिपस्टिक से हो गये है bore तो try ये नए लिप कलर्स

शादियों का सीज़न शुरू होते ही बाज़ारों में एक अलग ही रौनक दिखाई देती है क्योंकि एक शादी का ही occasion ऐसा होता है जिसमें लड़कियां दिखना चाहती है बेहद खूबसूरत। अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाने के लिए लड़कियां हर तरह की कोशिश करती है जिसमें वह सबसे unique लग सके। सैंडल्स से लेकर हेयर स्टाइल तक लड़कियां सबकुछ परफेक्ट रखती हैं लेकिन जब लिपस्टिक की बात आती है तो वही रेड कलर की लिपस्टिक लगा लेती हैं। जबकि आप कोई और कलर की लिपस्टिक ट्राय कर सबसे अलग दिख सकती हैं। इस स्लाइड शो में हम कुछ ऐसे ही लिपस्टिक कलर्स की बात कर रहे हैं जिन्हें आप ट्राय कर दिख सकती हैं अलग।

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 07 Nov 2017, 17:11 IST

दीपिका पादुकोण के हॉट garnet लिप्स

Create Image : Image Courtesy : Pinterest.com

दीपिका की खूबसूरती का वैसे तो कोई जवाब नहीं और इनका फैशन सेंस काफी हाई भी है। तभी तो Cannes Film Festival में दीपिका ने अपना हॉट और बोल्ड लुक दिखाया जिसमें उन्होंने garnet कलर की लिपस्टिक लगाई थी जिसमें वो काफी glamorous लग रही थीं। इस तरह की डार्क लिपस्टिक इस वेडिंग सीज़न में आप भी try कर सकती हैं जिससे आप भी हॉट और बोल्ड दिखेंगी।

Read more : Wedding shopping को लेकर हैं confused? तो अदिति राव हैदरी से जानिए लेटेस्ट ट्रेंड

फ्रीडा पिंटो के rust लिप्स

Create Image : Image Courtesy : Pinterest.com

फ्रीडा पिंटो भी हाई फैशन सेंस रखती है इसलिए तो उन्होंने rust कलर की लिपस्टिक के साथ अपना बोल्ड और sexy लुक Cannes Film Festival के रेड कारपेट पर दिखाया। जिसमें वह बेहद खूबसूरत और glamorous लग रही है। अगर आप भी अपनी खूबसूरती पर चार चाँद लगाना चाहती है तो ज़रूर try करें ये unique rust लिप कलर।

सोनम कपूर का cute और glamorous अंदाज

Create Image : Image Courtesy : Pinterest.com

सोनम कपूर बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल वूमेन में से एक है क्योंकि उन्हें अच्छे से मालूम है कि सबसे अलग और खूबसूरत कैसे दिखा जाता है इसलिए तो Cannes Film Festival में सोनम ने blush पिंक कलर की लिपस्टिक के साथ अपनी खूबसूरती में चार चाँद लगाए। अगर आप भी cute और glamorous दिखना चाहती हैं तो इसी तरह कि लिपस्टिक इस वेडिंग सीज़न में try कर सकती हैं।

प्रियंका चोपड़ा के sexy oxblood लिप्स

Create Image : Image Courtesy : Pinterest.com

इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का स्टाइल किसी से भी कम नहीं है इसलिए तो वो Cannes Film Festival में प्रियंका ने sexy और glamorous दिखने के लिए Ox blood कलर की ये लिपस्टिक carry की जिसमें प्रियंका बेहद बोल्ड लग रही है। अगर आपको भी पसंद है डार्क कलर्स तो ज़रूर try करें ये हॉट कलर और दिखें बेहद खूबसूरत।

Read more : मेकअप आर्टिस्ट चांदिनी सिंह बता रही हैं बेस्ट ब्राइडल आई मेकअप ट्रेंड्स जिन्हें स्टार्स भी करते हैं फॉलो

करीना कपूर खान के sober nude-pink कलर लिप्स

Create Image : Image Courtesy : Pinterest.com

वैसे तो कूल मम्मी करीना का स्टाइल में कोई जवाब नहीं लेकिन ये सोबर लुक उन पर बेहद खूबसूरत लग रहा है। मालाबार डायमंडस के इवेंट में कैर्री की गयी ये nude पिंक कलर लिपस्टिक करीना पर काफी सूट कर रही है। अगर आपको भी पसंद है sober और सिंपल लुक तो इस वेडिंग सीजन में nude पिंक कलर लिपस्टिक try करना ना भुलें।

Read more : नेचुरल होममेड फेस मास्क से इस तरह निखारें अपनी खूबसूरती

नरगिस फाखरी के coral लिप्स

Create Image : Image Courtesy : Pinterest.com

नरगिस के coral लिप्स तो वैसे ही बहुत अलग और ब्यूटीफुल लगते हैं साथ ही ब्राइडल फैशन वीक में उन्होंने ऑरेंज कलर की जो लिपस्टिक लगाई थी जो उन पर काफी फब रही थी। इस तरह की बोल्ड कलर लिपस्टिक आप इस वेडिंग सीज़न में try कर सकती हैं और नरगिस की तरह खूबसूरत लग सकती हैं।