Hair Care: घर पर बने इस सस्ते से हेयर जेल के इस्तेमाल से आपको होंगे बड़े फायदे, बनाने का तरीका और फायदे जानें

हम टीवी और अखबार में शैम्पू और हेयर ऑयल में मॉडल के लंबे, काले और घने बाल देखते हैं तो हमें भी वैसे ही बालों की ख्वाहिश होने लगती है। लेकिनलंबे और सिल्की बालों के लिए बहुत जरूरी है कि आप उनकी केयर करें। इसके लिए आपको बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिल जाएंगे। इतना ही नहीं, अब तो बालों को आर्टिफिशियली खूबसूरत दिखाने के लिए बहुत सारे ट्रीटमेंट्स भी हैं। हालांकि, इन सभी से आपको टेम्परेरी बेनिफिट ही मिलेगा। अगर आप बालों को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाना चाहती हैं, तो आपको घरेलू चीजों की मदद लेनी चाहिए। वैसे तो आपको घर पर ही बहुत सारी चीजें मिल जाएंगी, जो आपके बालों की सेहत के लिहाज से बहुत ही अच्छी रहती हैं। आप इनका इस्तेमाल करके घर पर ही हेयर प्रोडक्ट्स बना सकती हैं। अलसी भी इन्हीं में से एक है। आप इसका जेल तैयार कर सकती हैं, जो आपके बालों को सेहतमंद और सुंदर बनने के लिए काफी है। चलिए, आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आप इस जेल को कैसे बना सकती हैं और आपके बालों को इससे क्या फायदा मिलेगा।
अलसी का जेल बनने की विधि जानें
सामग्री
- 1 कटोरी अलसी के बीज
- 1 कटोरी एलोवेरा जेल
- 2 विटामिन-ई कैप्सूल
- 3 बड़ा चम्मच गुलाब जल
- जरूरत अनुसार पानी
विधि
- एक पैन में 1 कटोरी अलसी के बीज डालें।
- उसमें 2 से 3 कप पानी डालें और धीमी आंच पर उबालें।
- जब तक पानी गाढ़ा और जेल जैसा न हो जाए, इसे लगातार चलाते रहें।
- जब अलसी का मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसे एक साफ मलमल के कपड़े या छन्नी की मदद से छान लें।
- ध्यान दें कि मिश्रण ठंडा होने से पहले ही छान लें, वरना जेल जम सकता है।
- छने हुए जेल में 1 कटोरी एलोवेरा जेल डालें।
- 2 विटामिन-ई कैप्सूल को पियर्स करके उसका तेल इसमें डालें।
- 3 बड़ा चम्मच गुलाब जल डालें और सबकुछ अच्छी तरह मिलाएं।
- तैयार जेल को एक साफ कांच की बोतल या एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
- इसे फ्रिज में रखें ताकि यह लंबे समय तक ताजा बना रहे।
इसे जरूर पढ़ें- Hair Oil: घुंघराले बालों के लिए बेस्ट हैं ये हेयर ऑयल, जानें इस्तेमाल करने के फायदे
क्या कहती है रिसर्च?
Journal of Emerging Technologies and Innovative Research में प्रकाशित एक स्टाडी "Unlocking Radiance: The Dynamic Duo of Flaxseeds and Aloe Vera in Hair Mask for Bioactive Brilliance" में बताया गया है कि अलसी के बीज में मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं, बालों का झड़ना कम करते हैं और उन्हें घना बनाने में मदद करते हैं। अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक समृद्ध स्रोत हैं। यह तत्व बालों और स्कैल्प को पोषण प्रदान करता है। अलसी के बीज में लिगनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया की वृद्धि को रोकने में मदद करते हैं। अलसी के बीज में विटामिन-ई भी उच्च मात्रा में पाया जाता है। यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, जो बालों की वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
अलसी के जेल का उपयोग कैसे करें?

1. हेयर मास्क के रूप में:
- अलसी का जेल बालों को पोषण देने और स्कैल्प की सेहत सुधारने में बेहद फायदेमंद है।
- इसे बालों को धोने से पहले स्कैल्प और बालों की लेंथ पर अच्छी तरह लगाएं।
- इसे कम से कम 30 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि जेल में मौजूद पोषक तत्व बालों में समा सकें।
- इसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। यह बालों को मजबूत, चमकदार और मुलायम बनाएगा।
2. स्टाइलिंग जेल के रूप में:
- अगर आप बालों को स्टाइल करते समय नेचुरल लुक चाहते हैं, तो अलसी का जेल एक बेहतरीन विकल्प है।
- बालों को धोने के बाद जब वे हल्के गीले हों, तब इस जेल को लगाएं।
- बालों पर जेल को धीरे-धीरे लगाएं, खासकर जहां बाल अधिक फ्रिजी हो रहे हों।
- यह न केवल बालों को स्टाइल करने में मदद करता है, बल्कि बालों की फ्रिजीनेस को नियंत्रित करता है, जिससे उलझे हुए बालों को सुलझाना आसान हो जाता है।
3. नाइट हेयर ट्रीटमेंट के रूप में:
- अगर आप बालों को गहराई से पोषण देना चाहती हैं, तो अपने नाइट हेयर केयर रूटीन में अलसी के जेल को शामिल करें।
- रात में सोने से पहले बालों पर इस जेल को लगाएं।
- इसे बालों और स्कैल्प पर समान रूप से लगाकर छोड़ दें।
- रातभर जेल बालों को गहराई से पोषण देगा और स्कैल्प को हाइड्रेट करेगा।
- सुबह बालों को माइल्ड शैंपू और पानी से धो लें। इससे बाल मुलायम, चमकदार और सेहतमंद नजर आएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Hair Growth Tips: कंधे से नीचे नहीं बढ़ रहे हैं बाल, तो घर पर रखी धनिया पत्ती का पानी कर सकता है कमाल
अलसी के बीज में मौजूद पोषण युक्त तेल बालों के लिए अत्यधिक फायदेमंद हो सकते हैं। ये बालों को पोषण देने, झड़ने से रोकने और घना व चमकदार बनाने में मदद करते हैं। यदि आप बालों से जुड़ी समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो अलसी के बीज को अपने हेयर केयर रूटीन में जरूर शामिल करें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
