herzindagi
image

Bottle Gourd For Skin: गर्मी के मौसम में लौकी को बना लें अपना सगा स्किन के लिए हो सकती है फायदेमंद, जानें एक्सपर्ट की राय

skin care tips in summer days: गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में आप भी अपनी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए लौकी का इस्तेमाल चेहरे के लिए कर सकती है। इसके कई फायदे देखने को मिल सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-01, 18:20 IST

गर्मी के मौसम में त्वचा का ध्यान रखना हर लड़की के लिए बहुत जरूरी होता है, नहीं तो कुछ छोटी-छोटी गलतियां चेहरे की खूबसूरती को खराब कर सकती है। गर्मी के मौसम में चलने वाली गर्म हवाओं की वजह से चेहरे की स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में अपनी त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए और स्वस्थ बनाने के लिए आप लौकी का इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से लौकी का चेहरे के लिए कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 - 2025-04-03T132433.106

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक लौकी का इस्तेमाल न सिर्फ खाने के लिए किया जाता है, बल्कि इसका इस्तेमाल सेहत और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद माना गया है। लौकी में मौजूद पोषक तत्व त्वचा की सेहत का बहुत ध्यान रखते हैं। ऐसे में आप गर्मी के मौसम में लौकी का इस्तेमाल अपनी स्किन को स्वस्थ रखने के लिए भी कर सकती है।

लौकी का चेहरे के लिए इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट ने आगे कहा कि आप लौकी की मदद से टोनर और फेस पैक दोनों बना सकती हैं। टोनर बनाने के लिए आप लौकी के टुकड़े कर उसे कद्दूकस कर ले। अब उसके रस को अलग निकाल लें। आप चाहे तो इस रस में ग्लिसरीन और गुलाब जल दोनों मिलाकर इसे एक स्प्रे बोतल में भरकर अपने चेहरे पर स्प्रे कर सकती हैं। इसके अलावा अगर आप लौकी से फेस पैक बनाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे -

सामग्री -

1. लौकी
2. खीरा
3. दही
4. शहद

यह भी पढ़ें: Best Face Pack For Summer: मसूर की दाल का ऐसे करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में चेहरे पर दिख सकता है असर

फेस पैक बनाने का तरीका

1 - 2025-04-03T132436.368

गर्मी के मौसम में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए आप घर पर लौकी का फेस पैक बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले आपको लौकी के टुकड़े कर उसे कद्दूकस कर लेना है। इसके साथ ही आप खरे को भी काट कर उसे कद्दूकस कर लें। इसके लिए आप मिक्सर या ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद आप कद्दूकस की हुई लौकी को एक कंटेनर में निकाल लें। अब इसमें कद्दूकस किया हुआ खीरा डाल दें। उसके बाद आप इसमें दही और शहद को भी मिक्स कर दें।

यह विडियो भी देखें

इन बातों का रखें ध्यान

इन सभी को अच्छी तरह फेंट ले और थोड़ी देर ढक कर रख दें। इसके बाद आप इसे अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। ध्यान रहे चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आपको सबसे पहले अपने फेस को धोना है। उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करना है। आप इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  Homemade Face pack: ईद वाले दिन चांद सी चमकेंगी आप, खुद बनाकर लगाएं ये 2 होममेड फेस पैक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।