आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अपनाएं ये नुस्खें

चेहरे की खूबसूरती में घनी आइब्रो चार चांद लगाने का काम करती है। हालांकि हम में से कई की आइब्रो ज्यादा घनी नहीं होती है। घना बनाना के लिए बाजार में मिलने वाले कई सारे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं मनचाहा परिणाम आपको इसके इस्तेमाल से नजर आए। घनी आइब्रो के लिए कई बार हम पेंसिल का इस्तेमाल भी करते हैं, लेकिन कुछ घरेलू चीजों के इस्तेमाल से आप आसानी से कुछ ही दिनों में आइब्रो को घना बना सकती हैं।
दूध

घनी आइब्रो पाने के लिए आप दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। इसमें कई सारे प्रोटीन, विटामिन्स, मिनिरल्स और फैटी एसिड्स होते हैं, जो आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए मददगार साबित हो सकते हैं कच्चे दूध की वजह से न केवल आइब्रो की ग्रोथ होगी बल्कि आइब्रो हेयर बालों की ग्रोथ कोमल भी रहेंगे।
और पढ़ें : मोटी और घनी आइब्रो के लिए जानें फ्री का उपाय
क्या करें : कच्चा दूध को आप रुई की मदद से आइब्रो पर लगा सकते हैं और ऐसा आप निरंतर 1 हफ्ते करें। आइब्रो पर इस तरीके से कच्चा दूध इस्तेमाल करने से कुछ ही दिनों में बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है। सोने से पहले आप इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।
अंडा

आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए अंडे के अन्दर वाला भाग का भी इस्तेमाल किया जा सकता है,। जिसे अंडे की जर्दी कहा जाता है। अंडे की जर्दी में भारी मात्रा में प्रोटीन होता है जो आइब्रो की ग्रोथ बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसी के साथ अंडे की जर्दी इस्तेमाल करने से आइब्रो की सिल्की भी होंगे।
और पढ़ें : आईब्रो को परफेक्ट शेप में बरकरार रखने के लिए ये टिप्स आएंगी काम
क्या करें : अंडे की जर्दी को फेट कर हफ्ते में 2 से 3 बार आइब्रो पर लगाएं और इसके सूख जाने के आधे घंटे के बाद इसे धो लें। कुछ दिनों के बाद आप देखेंगे आइब्रो की ग्रोथ इजाफा नजर आ सकता है।
अगर आपको हमारी ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को जरुर शेयर करें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें।ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।