
Easy Ways To Use Raw Milk: दूध का सेवन हर कोई करता है। लेकिन ये स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन डी, कैल्शियम और प्रोटीन होता है। लेकिन इस बात का आपको ध्यान रखना होगा कि इसे आपको पकाकर चेहरे पर नहीं लगाना है। बल्कि इसे आपको कच्चा ही फेस पर अप्लाई करना है। इससे टैनिंग दूर हो जाएगी। साथ ही त्वचा में ग्लो नजर आएगा। आप चाहे तो इसका इस्तेमाल अलग-अलग चीजों के साथ मिलाकर कर सकती हैं। इससे आपकी स्किन से जुड़ी अलग-अलग समस्याएं दूर हो जाएगी।

अगर आपको दाग, मुहांसे जैसी समस्या है तो इसके लिए आप फेस पर कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ आपको मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगानी होगी। इसे लगाने के लिए पहले एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी डालनी है। फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा करके कच्चा दूध एड करना है। इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स करना है और चेहरे और गर्दन पर लगाना है। फिर 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लेना है। इससे चेहरा साफ और बेदाग नजर आएगा।
आप कच्चे दूध का इस्तेमाल बेसन के साथ भी कर सकती हैं। इससे चेहरे पर होने वाली टैनिंग दूर हो जाएगी। साथ ही स्किन इवन नजर आएगी। इसके लिए पहले आपको एक कटोरी (मिल्क फॉर स्किन) में आधा चम्मच कच्चा दूध लेना है। फिर इसमें आधा चम्मच हल्दी मिक्स करनी है। अब इस मिश्रण को अपने फेस पर अप्लाई करें और 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा साफ कर लें। इस तरीके से इस्तेमाल करने से चेहरा खिला खिला नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: Raw Milk Benefits: इन तरीकों से चेहरे पर करें कच्चे दूध का इस्तेमाल, मिलेंगे ये फायदे

अगर स्किन टोन डल हो गया है, तो आप कच्चे दूध को शहद के साथ मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध (खूबसूरत त्वचा के लिए दूध का इस्तेमाल) लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की त्वचा को चमकदार बनाने के लिए इस्तेमाल करें कच्चा दूध, जानें तरीका
नोट: स्किन पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।