Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

मोटी और घनी आइब्रो के लिए जानें फ्री का उपाय

पतली आइब्रो को घना बनाने के लिए आप भी यह आसान सा नुस्खा घर पर आजमा कर देख सकती हैं। 
Updated:- 2022-08-24, 18:17 IST
eyebrow hair care

How To Apply Glycerin| चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में मोटी और घनी आइब्रो का भी योगदान होता है, मगर आजकल कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनकी आइब्रो के बाल इतने झड़ते हैं कि वह पतली नजर आती हैं।

ऐसा होने की कई वजह हो सकती हैं। मगर यदि आइब्रो का ध्‍यान भी आप अपने बालों की तरह रखती हैं और उचित देखभाल करती हैं, तो आपकी आइब्रो भी कुछ ही समय में मोटी और घनी हो सकती हैं।

इसके लिए आपको पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं है क्योंकि आपके घर में ही एक फ्री का उपाय मौजूद है। इस बारे में ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ कहती हैं, 'ग्लिसरीन सभी के घर में होती है। आप इसे आइब्रो पर रात में सोने से पहले लगा लें और सो जाएं। ऐसा नियमित करने पर आपको बहुत जल्‍दी अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे।'

तो चलिए जानते हैं कि आइब्रो पर ग्लिसरीन का प्रयोग कैसे किया जा सकता है।

इसे जरूर पढ़ें- आईब्रो फिल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

eyebrow hair growth tips for ladies

आइब्रो पर ग्लिसरीन लगाने का तरीका (Glycerin Uses For Eyebrow)

सामग्री

  • 1/2 छोटा चम्‍मच ग्लिसरीन
  • 1/2 छोटा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 2 ड्रॉप्स विटामिन -ई ऑयल

How To Apply Glycerin

विधि

  • एक बाउल में ग्लिसरीन, एलोवेरा जेल और विटामिन-ई ऑयल मिक्‍स करें।
  • इस मिश्रण से आइब्रो की लाइट मसाज करें।
  • आप इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाए हुए सो जाएं।
  • ऐसा आपको नियमित रात में सोने से पूर्व करना है।
  • बहुत जल्द ही आपको आइब्रो में अधिक बाल उगते हुए नजर आएंगे और आइब्रो के बाल झड़ेंगे भी बंद हो जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें- इन चार वजहों से होती है आईब्रो हेयर फॉल की समस्या, जानिए

how to grow eyebrows fast

आइब्रो पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे (Benefits Of Glycerin)

  • ग्लिसरीन लगाने से आइब्रो के बालों को नरिशमेंट मिलता है और वह मजबूत होते हैं।
  • यदि आप रोज रात में आइब्रो पर ग्लिसरीन लगा कर सोती हैं, तो आइब्रो के बालों में चमक भी आ जाएगी।
  • यदि आपके आइब्रो के बालों का रंग हल्का है, तो आप काजल को ग्लिसरीन में डिप करें और फिर उसे आइब्रो पर लगाएं। ऐसा करने से आइब्रो के बाल काले भी नजर आएंगे।
  • अगर आपकी आइब्रो में डैंड्रफ की समस्या है, तो वह भी ग्लिसरीन लगाने से कम हो जाएंगी।
  • आइब्रो के बालों की ग्रोथ कम है, तो इस समस्या को भी ग्लिसरीन के नियमित उपयोग से ठीक किया जा सकता है।

आइब्रो पर ग्लिसरीन लगाते वक्त सावधानियां (Cautions)

  • आइब्रो पर ग्लिसरीन लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वह आंखों में न जाए, नहीं तो आपको जल हो सकती है।
  • यदि आपकी आइब्रो या उसके आसपास कोई घाव है, तो भी ग्लिसरीन लगाने से बचें।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में ग्लिसरीन न लगाएं। इससे चेहरा चिपचिपाने लग जाएगा।

यदि आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।