घनी आइब्रो पाने के लिए अपने रूटीन में शामिल करें ये टिप्स

आईब्रो पर अगर पतली हो तो ये आपके लुक चार चांद लग जाते हैं लेकिन, अगर आपके आइब्रो पर बाल कम हो तो आपका लुक खराब हो जाता है। वहीं इस वजह से कई महिलाएं चाहती हैं कि उनकी आइब्रो घनी हो। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जो कि घनी आइब्रो पाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। वहीं इस टिप्स को आप अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
तेल से करें मसाज

घनी आईब्रो पाने के लिए आप इनकी मसाज करें। मसाज करने से जहां ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता हैं और इस तरह बालों की ग्रोथ भी अच्छी होती है। वहीं आईब्रो की मसाज करने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Thick Brows: आइब्रो को घना बनाने में मदद करेगा यह तेल, रात में करेंगी इस्तेमाल तो जल्द दिखेगा परिणाम
इस तरह करें इस्तेमाल
- नारियल तेल को थोड़ा गुनगुना कर लें।
- इसके बाद हल्के हाथों से आईब्रो पर मसाज करें।
- ये काम 5 मिनट तक करें।
- इसके बाद सुबह चेहरे को धो लें।
- नारियल तेल का इस्तेमाल रोजाना करें।
आइब्रो को करें साफ

घनी आइब्रो पाने के लिए आप इनकी साफ-सफाई भी जरूरी है और इसके लिए जरूरी है आपकी त्वचा साफ और मॉइस्चराइज हो। त्वचा को साफ और मॉइस्चराइज करने से नाम बनी रहेगी । वहीं आईब्रो को साफ करने के लिए आइब्रो को ब्रश करें और ये काम आप सुबह और शाम दोनो ही समय करें। आप इसे मस्कारा ब्रश या स्पूली की भी मदद ले सकती हैं।
इस तरह करें आईब्रो को साफ
- आईब्रो को साफ करने के लिए थोड़ा-सा पानी लें।
- इसके बाद बिना रगड़े पानी से आईब्रो को साफ करें।
- इसके बाद इन्हें मॉइस्चराइज कर लें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- आंखों के आस-पास का एरिया सेंसिटिव होता है। इसी वजह से आप जिस भी चीज को आईब्रो पर अप्लाई करें उस वक़्त सावधानी बरते साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आंख के अन्दर कोई भी चीज न जाए ।
- वह अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: आइब्रो हेयर ग्रोथ में मदद करेगा यह जादुई घर का बना तेल, मिलेंगे गजब के फायदे
अगर आपको आइब्रो हेयर का ख्याल रखने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।