Dry & Peeling Lips Remedy: गर्मियों में होंठों से निकल रही है पपड़ी? लिपस्टिक लगाने से पहले करें ये छोटा सा काम, होंठ बनेंगे गुलाब

गर्मी का मौसम हो या सर्दी का हर मौसम में कुछ महिलाओं को त्वचा संबंधित परेशानियों के साथ-साथ फटे और रूखें होठों से निकलने वाली पपड़ी की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप भी रूखें और बेजान होठों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास उपाय आजमा सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे बेहतरीन उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने होठों की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं और गुलाबी होंठ भी पा सकती हैं।
होंठों को खूबसूरत बनाने के लिए आजमाएं एक खास उपाय
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने में होंठ अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में काले और फटे होंठ चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकते हैं, जो कई बार शर्मिंदगी का कारण भी बन जाता है। अगर आप भी गर्मी के मौसम में फटे और रूखें होठों से परेशान हैं, तो आप खास लेप तैयार कर सकती हैं। इस लेप को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।जैसे -
लेप बनाने के लिए सामग्री
- मलाई
- हल्दी
- घी
यह भी पढ़ें- Pink Lips: काले और रूखे होंठों से हैं परेशान? बस रात भर के लिए लगाएं ये 3 तेल; हो जाएंगे पिंक लिप्स
लेप बनाने का तरीका
- अगर आपके होंठ काले पड़ रहे हैं या होठों से पपड़ी निकल रही है, तो आप लेप तैयार कर सकती हैं।
- इस लेप को बनाने केलिए आप सबसे पहले एक कटोरी में ताजी ठंडी मलाई लें।
- अब इसमें एक छोटा चम्मच घी और चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
- इन सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्सकर लें।
- अब आपका खास लेप बनकर तैयार है।
- आप इस लेप का एक हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर अपने होठों को खूबसूरत बना सकती हैं।
- इसे आप रात को सोने से पहले अपने होंठों पर लगाएं, थोड़ी देर के बाद होठों को धो सकती हैं।
- यह पेस्ट होंठों को मक्खन जैसा मुलायम बनाने में मदद करेगा।
- अगर आप इस लेप का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें।
- उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: कम पैसे में दूर कर सकती हैं होंठों का कालापन, बस आजमाएं ये 3 नुस्खे
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।