ब्राइडल ग्लो पाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

Bridal Glow: अगर आपकी शादी होने वाली है, तो चेहरे पर सोने जैसा निखार पाने के लिए आपको त्वचा की सही तरीके से देखभाल करनी चाहिए।
Updated:- 2023-12-01, 19:20 IST
easy tips for bridal glow

शादी का सीजन चल रहा है। ऐसे में ब्राइडल ब्यूटी पर खास ध्यान देना जरूरी है। अगर आप शादी के दिन चेहरे पर सोने जैसा निखार पाना चाहती हैं, तो आपको अपनी त्वचा का खास ध्यान देना चाहिए। ब्राइडल ग्लो के लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। 

आपको त्वचा संबंधी कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। छोटी-छोटी टिप्स को ध्यान में रख आप आसानी से ब्राइडल ग्लो पा सकती हैं। चलिए जानते हैं ब्राइडल ग्लो के लिए क्या करना चाहिए। साथ ही, आसान स्किन केयर टिप्स।

त्वचा को करें रोजाना साफ

what is ctm for skin

त्वचा की रंगत निखारने और दाग रहित बनाए रखने के लिए आपको सीटीएम प्रोसीजर फॉलो करना चाहिए। सीटीएम यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग। स्किन केयर रूटीन का यह बेसिक स्टेप है। रोजाना चेहरे को धोना जरूरी है। क्लींजिग से त्वचा संबंधी समस्याएं कम हो जाती हैं। 

  • क्लींजिंग में आपके चेहरे को माइल्ड क्लींजर या फेस वॉश की मदद से साफ करना होता है, ताकि चेहरे पर मौजूद गंदगी और धूल हट जाए।
  • इसके बाद चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करें। टोनर के उपयोग से पोस्ट टाइट हो जाते हैं। साथ ही, अगर क्लींजर के उपयोग करने के बाद भी त्वचा पर गंदगी रह जाती है, तो टोनर की मदद से उसे साफ किया जा सकता है। टोनर के उपयोग से त्वचा पर मेकअप भी अच्छे से ब्लेंड हो जाता है।
  • आखिर में त्वचा को मॉइश्चराइज करना होता है। इसके लिए आप किसी भी मॉइश्चराइजिंग क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। ध्यान रहे कि क्रीम आपकी स्किन टाइप के अनुसार होनी चाहिए। 

फेस पैक लगाएं

bridal glow tips

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल हर स्किन टाइप पर किया जा सकता है। झाइयों से लेकर झुर्रियों तक की समस्या को कम करने के लिए एलोवेरा जेल फायदेमंद है। ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप एलोवेरा जेल से ओवरनाइट फेस पैक बना सकती हैं-

  • 1 चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल में 2 चम्मच शहद मिलाएं। 
  • इस फेस पैक का इस्तेमाल रात में करें। 
  • एलोवेरा जेल से बने इस ओवरनाइट फेस पैक का इस्तेमाल चेहरे पर करें। 
  • रात भर फेस पैक लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से फेस वॉश कर लें। 

इसे भी पढ़ें: Bridal Beauty Tips: शादी से पहले होने वाली दुल्‍हन इन 5 ब्‍यूटी टिप्‍स को जरूर अपनाएं

हफ्ते में एक बार करें स्क्रब

how to do scrub at home ()

डेड स्किन के कारण चेहरा डल पड़ने लगता है। इसलिए चेहरे को स्क्रब करना जरूरी है। स्क्रबिंग से डेड स्किन हट जाती है। स्किन टाइप के अनुसार स्क्रब के लिए इंग्रीडिंयट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही, अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो हफ्ते में दो बार स्क्रब करने से फायदा होगा। वहीं, ड्राई स्किन को केवल एक ही बार स्क्रब करना चाहिए। बाजार से स्क्रब खरीदने के बजाय आप घर पर भी इसे बना सकती हैं। स्क्रब बनाने के लिए यह तरीका आजमाएं-

  • स्क्रब बनाने के लिए आपको सबसे पहले गुलाब की पत्तियों को अच्छे से धोना होगा।
  • अब मिक्सी में 10 गुलाब की पत्तियों के साथ थोड़ा सा पानी मिला लें।
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें।
  • अब इस पेस्ट में एक कप चीनी,दो चम्मच शहद और 8-10 बूंद रोज ऑयल की डालें और दोबारा से सभी चीजों को ब्लेंड कर लें।
  • लीजिए बन गया होममेड स्क्रब।

इसे भी पढ़ें: ब्राइडल ग्लो के लिए अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स

 

ये टिप्स फॉलो कर आप ब्राइडल ग्लो पा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।