क्रेनबेरी फ़ेशियल मास्क ट्राय करने पर नहीं होगी ड्राय स्किन की समस्या

इन सर्दियों में ट्राय करें cranberry face mask और पाएं ग्लोइंग स्किन। इस मास्क से ड्राय स्किन की समस्या नहीं होगी।
Updated:- 2018-02-01, 10:00 IST
crenberry mask for glowing skin Main

सर्दियों की खासियत क्या है?

कि इस मौसम में हर तरह के फल मिलते हैं और आप हर स्टाइल भी काफी अच्छे से कैरी कर पाती हैं। इस मौसम में क्रेनबेरीज़ तक भी मिलती है। 

और इस मौसम की बुरी बात क्या है?

कि इस मौसम में ड्राय स्किन की समस्या होती है। 

तो इस ड्राय स्किन की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं?

इसका बेस्ट उपाय छुपा है इस मौसम में मलिने वाले क्रेनबेरीज़ में... 

क्रेनबेरीज़ का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। इसका स्वाद काफी खट्टा-मीठा होता है। इस फल की सबसे अच्छी बात ये होती है कि ये बेरीज़ ना केवल टेस्टी होते हैं बल्कि हेल्दी भी होते हैं। खासकर ये आपकी स्किन के लिए काफी हेल्दी होते हैं। 

स्किन में मौजूद पोषक-तत्व

  • क्रैनबेरी में फीटो-नुट्रिएंट्स जैसे प्रोएंथोस्यानिदिन काफी मात्रा में पाए जाते हैं जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट है।
  • इसमें विटामिन C, E, K और A काफी मात्रा में होते हैं। इसके अलावा ये बीटा-कैरोटीन का भी बहुत अच्छा स्रोत है।
  • 100 ग्राम क्रैनबेरी रस में 87.13 ग्राम पानी होता है जिसके कारण ये पानी का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। 
  • इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम जैसे खनिज पदार्थ भी होते हैं।
  • इन सारे पोषक-तत्वों के अलावा यह सैलिसिलिक एसिड का अच्छा स्रोत है।

crenberry mask making tips

स्किन के लिए फायदेमंद क्रेनबेरीज़

ये बेरीज़ आपकी स्किन को चिकनी और दमकती हुई बनाती है। क्रेनबेरीज़ में काफी मात्रा में ऐंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। इस कारण से इसका फेस मास्क स्किन को मॉश्चराइज और सॉफ्ट बनाता है। 

ये मास्क सेंसिटिव स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। इस मास्क की सबसे अच्छी बात है कि आप इसे खुद से घर पर भी बनाकर यूज़ कर सकती हैं। 

कैसे काम करता है ये मास्क

क्रेनबेरीज़ फेस मास्क आपकी स्किन के नैचुरल ऑयल को नष्ट किए बिना आपके चेहरे की गंदगी साफ़ करता है। इसके अलावा इस मास्क में मौजूद हनी दाग़-धब्बों और सूजन को भी कम करने में सहायक होता है। वहीं आर्गन ऑयल विंटर्स में आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाता है। 

मास्क बनाने का तरीका

अगर आपको ये मास्क बनाने नहीं आता है तो भी चिंता की बात नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको ये फेस मास्क बनाने का भी तरीका बतायेंगे और कैसे यूज़ कर सकते हैं, ये भी बतायेंगे। गलत तरीके से बनाया हुआ फेस मास्क बिल्कुल भी यूज़ ना करें। क्योंकि गलत तरह का फेसमास्क यूज़ करने से झुर्रियां कम होने के बजाय बढ़ जाती हैं। 

crenberry mask for glowing skin insid

मास्क बनाने के लिए जरूरी चीजें- 

  • 10-15 फ्रेश क्रेनबेरीज़
  • 2 टेबलस्पून हनी
  • 2 टेबलस्पून आर्गन ऑयल

यूं बनाएं मास्कः 

  • सबसे पहले क्रेनबेरीज़ को अच्छी तरह से धोकर साफ़ कर लें।
  • फिर धुले हुए क्रेनबेरीज़ में एक चम्मच हनी मिलाकर ब्लेंडर में बारीक़ पीस लें।
  • जब इसका गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाए तो इसमें 2 टेबलस्पून आर्गन ऑयल मिला लें। 
  • अब आपका फेस मास्क तैयार है। इस मास्क को चेहरे और गर्दन पर मास्क लगाएं।
  • फिर 10 मिनट तक इसे सूखने दें। इस दौरान आंखें बंद कर के लेट जाएं और रिलैक्स करें।
  • 10 मिनट बाद भीगी हुआ उंगलियों से चेहरे की मसाज करें। फिर चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • सप्ताह में दो से तीन बार इस मास्क का इस्तेमाल करें। 

नोट- आप हर रोज इस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। हर दिन रात को सोने से पहले इस मास्क का इस्तेमाल करने से चेहरा अच्छा बनता है। 

बॉडी स्क्रब

अगर पूरी बॉडी स्क्रब करनी है तो इस मास्क में थोड़ी सी चीनी मिलाकर इस्तेमाल करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।