मेकअप खरीदते वक्त इन बातों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज

<span style="font-size: 10px;">इस आर्टिकल में जानें कि मेकअप खरीदते वक्त किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।&nbsp;</span>
Updated:- 2022-11-02, 11:52 IST
hacks to buy makeup products

किसी भी चीज को खरीदते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है। इससे हम प्रोडक्ट भी अच्छा खरीद पाते हैं और वो हमें फायदा भी पहुंचाता है। अब आप मेकअप करते वक्त इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट को ही देख लिजिए।

हम सभी अलग-अलग इवेंट के लिए चेहरे पर मेकअप लगाते हैं। कभी ज्यादा तो कभी कम लेकिन इस दौरान कुछ बिंदुओं को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको इसी विषय के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

प्रोडक्ट क्वालिटी

आज मार्केट में किसी भी तरह का प्रोडक्ट कई रूप में मिल जाएगा। ऐसे में कई बार हम सस्ता सामान खरीदने के चक्कर में किसी भी तरह का प्रोडक्ट खरीद लेते हैं जिसकी क्वालिटी सही नहीं होती है।

सही क्वालिटी का प्रोडक्ट इस्तेमाल ना करने पर आपको चेहरे से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर यही है कि आप जब भी आप मेकअप खरीदें सबसे पहले उसकी क्वालिटी की अच्छे से चेक करें।

इसे भी पढ़ेंःटिप्स जो आपके चेहरे के मेकअप को रखेंगे पूरे दिन फ्रेश

एक्सपायरी डेट

check expiry date before buying makeup

एक्सपायरी डेट किसी भी प्रोडक्ट को कब तक इस्तेमाल करना है यह बताती है। इस डेट के बाद किसी भी प्रोडक्ट को इस्तेमाल नहीं किया जाता है। हालांकि हम कई बार मार्केट से बिना एक्सपायरी डेट चेक करें मेकअप प्रोडक्ट खरीद लेते हैं जो एक्सपायर भी हो सकता है। इस गलती से बचने के लिए हमेशाएक्सपायरी डेटचेक करें।

स्किन टाइप

हर स्किन टाइपके लिए अलग मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल होता है लेकिन लोगों को इश विषय के बारे में जानकारी नहीं होती है। आपने गौर किया हो तो बहुत सी लिपस्टिक और फेस पाउडर के बॉक्स पर भी इस बारे में बताया गया होता है। आप भी भी स्किन टाइप के मुताबिक ही मेकअप प्रोडक्ट खरीदें क्योंकि सही मेकअप लगाने से चेहरा और भी खूबसूत लगता है।

एक्सपर्ट से लें राय

how to buy makeup

इन सभी टिप्स के अलावा एक्सपर्ट से राय लेना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। स्किन से जुड़ी समस्या होने पर कौन सा प्रोडक्ट लें, ऑयली स्किन के लिए कैसा प्रोडक्ट अच्छा होता है और ऐसे ही तमाम सवालों के जवाब खोजने में एक्सपर्ट सबसे अच्छी राय दे पाएगा।

इसे भी पढ़ेंःड्राई स्किन वाली महिलाएं ड्यूई बेस मेकअप करने के लिए इन टिप्स का रखें ध्यान

तो ये थे कुछ टिप्स जिनको मेकअप खरीदते वक्त आप सभी को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो कमेंट सेक्शन में अपनी राय जरूर दें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।