Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:58 AM IST

क्या आप भी चेहरे पर कराने जा रही हैं गर्म वैक्स? मेरी इस एक भूल से लें सबक

अगर आप भी अपने चेहरे से अनचाहे बालों को कम करने के लिए और चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए फेस वैक्स करवाने का सोच रही हैं, तो अब आप फेस वैक्स से पहले कुछ जरूरी बातों का जरूर ध्यान रखें। 
Updated:- 2026-06-23, 19:59 IST
image

चेहरे पर होने वाले अनचाहे बाल चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं परेशान रहती है। खासकर अपर लिप्स और चीन पर आने वाले बल कई बार चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं, साथ ही शर्मिंदगी का कारण बन जाते हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं इन अनचाहे बालों को कम करने के लिए फेशियल वैक्स का इस्तेमाल करती हैं।

अगर आप भी फेस पर वैक्स करवाने वाली हैं और यह आपका फर्स्ट टाइम है, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से कुछ ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताएंगे, जिनका आपको खासकर ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं इन जरूरी बातों के बारे में।

1 - 2026-06-23T185400.911

फेस वैक्स से पहले इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप भी चेहरे पर होने वाले इन अनचाहे बालों को कम करने के लिए कई उपाय आजमाती हैं। यही नहीं फेस वैक्स का भी इस्तेमाल करती है या अब आप पहली बार गर्म वैक्स अपने चेहरे पर करवाने वाली है, तो आज हम आपको कुछ जरूरी चीजें बताएंगे, जिनका आपको खास ध्यान रखना चाहिए। हाल ही में मेने फेस वैक्स करवाया और आज में आपसे अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर करूंगी।

स्किन टाइप का रखें ध्यान

अगर मेरी तरह आप भी पहली बार चेहरे पर वैक्स करवा रही हैं, तो सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें, कि आपकी स्किन सेंसिटिव तो नहीं है। अगर आपकी सेंसेटिव स्किन है और बहुत जल्दी लाल पड़ जाती है, तो आपको गर्म वैक्स करनवाने से बचना चाहिए इसके बजाय आप कोल्ड वैक्स ट्राई कर सकती हैं। कोल्ड वैक्स सेंसिटिव स्किन वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हो सकता है। यह आपकी स्किन को कूल रखेगा।

यह भी पढ़ें- Monsoon Skin Care: मॉनसून में स्किन हो जाती है सेंसिटिव, जानें आईब्रो थ्रेडिंग या वैक्सिंग क्या है बेस्ट?

वैक्स के टेंपरेचर का रखें ध्यान

इसके अलावा अगर आप पहली बार गर्म वैक्स करवा रही हैं, तो सबसे पहले वैक्स के टेंपरेचर का पता कर ले, क्योंकि कई बार ज्यादा गर्म टेंपरेचर वाला वैक्स स्किन पर लगने से त्वचा संबंधित परेशानियां हो सकती है और इससे जलने के निशान भी बन सकते हैं, जिससे आपको बाद में परेशानी हो सकती हैं और इससे चेहरे की खूबसूरती भी कम हो सकती है।

2 - 2026-06-23T185347.868

यह भी पढ़ें- सेंसिटिव स्किन पर Ice Facial करने से पहले जानें एक्सपर्ट की ये सलाह

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।