Natural Wax at Home: पार्लर जानें की झंझट खत्म, घर पर रखी कुछ चीजों से बनाएं 'नेचुरल वैक्स', आसानी से हटेंगे अनचाहे बाल

बॉडी पर होने वाले अनचाहें बाल कई बार शर्मिंदगी का कारन बन जाते हैं। जिससे अधिकतर महिलाएं परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और इन अनचाहे बालों को कम करने के लिए हर महीनें पर्लर जाकर पैसा खर्च करती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं और ना ही ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा, क्योंकि आज हम आपको इस खबर के जरिए और ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे नेचुरल वैक्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर ही तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।
अनचाहे बालों को कम करने के लिए होममेड वैक्स
दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने बताया कि अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे और बॉडी पर होने वाले अनचाहे बालों को कम करने के लिए पार्लर जाकर पैसा खर्च करती हैं, जिससे उनकी जेब खर्च पर भी असर देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आप भी बॉडी पर होने वाले अनचाहे बालों की वजह से अक्सर परेशान रहती हैं, तो अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप कम समय में और कम खर्च में आसानी से घर पर एक खास वैक्स तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

वैक्स बनाने के लिए सामग्री -
- चीनी पाउडर
- नींबू का रस
- शहद
- विटामिन ई ऑयल
वैक्स बनाने का तरीका -
- इस होममेड वैक्स को बनाने के लिए आप सबसे पहले चीनी पाउडर को बॉइल करें।
- इसके बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस मिक्स कर दें।
- दोनों को मिलाने के बाद आप इसमें थोड़ा शहद और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर दें।
- अब इन सभी सामग्री को मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें।
- अब आपका खास होममेड वैक्स बनकर तैयार है।
![2 - 2026-04-21T182155.718]()
- आप इसका इस्तेमाल कर अनचाहे बालों को कम कर सकती हैं।
- आप इसे बॉडी पर लगाकर वैक्स स्ट्रिप या जींस के कपडे की मदद से बालों को निकाल सकती हैं।
- इससे आपको कम खर्च में काफी फायदा देखने को मिलेगा।
- अगर आप इस होममेड वैक्स का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
