Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:07 AM IST

सेंसिटिव स्किन पर Ice Facial करने से पहले जानें एक्सपर्ट की ये सलाह

सेंसेटिव स्किन पर किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले अक्सर हम एक्सपर्ट राय जरूर लेते हैं। ऐसे में आइस फेशियल करते समय भी कुछ ऐसी बातें हैं, जिसकी सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि किसी तरह की समस्या न हो और स्किन हेल्दी रहे।
Updated:- 2026-06-11, 14:52 IST
image

हर किसी की स्किन टाइप अलग-अलग होता है। ऐसे में चीजों का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की राय लेना भी जरूरी होता है। सेंसेटिव स्किन के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने स्किन एक्सपर्ट से राय जरूर लें। डॉक्टर स्वाति जो की एक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। इनका Estheva clinic नोएडा के सेक्टर 12 स्थित है उनसे हमने जाना की सेंसेटिव स्किन पर आइस फेशियल कराते समय किन बातों का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है? साथ ही स्किन पर इसका क्या असर पड़ता है।

क्या होता है आइस फेशियल?

आइस फेशियल बर्फ के टुकड़ों से किया जाता है। इन टुकड़ों को एक कपड़े में लपेटा जाता है और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज की जाती है। इससे स्किन के पोर्स टाइट हो जाते हैं। साथ ही रेडनेस और पफी फेस की समस्या भी कम हो जाती है। इसलिए अक्सर महिलाएं इसे करती नजर आती हैं।

2 - 2026-06-11T111931.147

सेंसिटिव स्किन पर आइस फेशियल करते समय किन बातों का रखें ध्यान?

सेंसिटिव स्किन पर किसी भी चीज को लगाते हैं, तो वह बहुत जल्दी रिएक्ट करती है। ज्यादा ठंडक या सीधे बर्फ से त्वचा में जलन या लालपन आ सकता है। कई बार चेहरे पर रैशेज भी होने लगते हैं। इसलिए इसे करने से पहले एक्सपर्ट की बातें जरूर जानें।

skin-care-1738341255055

  • चेहरे पर सीधे बर्फ का इस्तेमाल न करें। इसे लगाते समय बर्फ पर कपड़ा या कोई पैड बांध लें।
  • आइस फेशियल को लंबे समय तक नहीं करना चाहिए। 1-2 मिनट के बाद चेहरे को नॉर्मल होने दें।
  • अगर आपकी स्किन बहुत सेंसिटिव है, तो पहले हाथ या जॉ लाइन पर इसे ट्राई करें, ताकि किसी तरह का रिएक्शन होगा तो वो आपको पता चल जाएगा।
  • अगर चेहरे पर सूजन या पिंपल्स जैसी समस्या है, तो इसे बिल्कुल भी न लगाएं।

यह भी पढ़ें- Face Pack For Sensitive Skin: सेंसिटिव स्किन के लिए घर पर बनाएं ये 2 तरह के Face Pack, चेहरा दिखेगा खिला-खिला

आइस फेशियल एक आसान स्किन केयर तरीका है, लेकिन सेंसिटिव स्किन वालों के लिए इसका ध्यान रखना भी जरूरी होता है। इसलिए सेंसेटिव स्किन पर किसी भी चीज को लगाते समय आपको एक बार एक्सपर्ट की राय जरूर ले लेनी चाहिए, ताकि आपको किसी तरह की कोई प्रॉब्लम न हो। आप इसके लिए अपने डॉक्टर की सलाह लेकर भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Sensitive Skin Care: बारिश के मौसम में सेंसिटिव स्किन का इन नेचुरल इंग्रीडिएंट से रखें ध्यान, जानें तरीका

नोट: सेंसेटिव स्किन पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।