फेस वॉश के बाद भूल से भी ना करें ये चीजें, स्किन बोलेगी शुक्रिया

स्किन की बेहतर केयर के लिए फेस वॉश करना बेहद जरूरी होता है। लेकिन फेस वॉश करने के बाद कुछ छोटी-छोटी गलतियां आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं। जानिए इस लेख में।
Common post-face wash skincare mistakes

स्किन की केयर का सबसे पहला व बेसिक स्टेप होता है क्लीनिंग करना। अमूमन चेहरे की सफाई के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल किया जाता है। फेस वॉश करने के बाद स्किन काफी फ्रेश व ग्लोइंग नजर आती है। लेकिन स्किन की बेहतर केयरिंग के लिए सिर्फ फेस वॉश करना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उसके बाद भी आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। अक्सर यह देखने में आता है कि फेस वॉश करने के बाद हम अनजाने में कुछ ऐसी चीजें करती हैं, जो चेहरे को फायदा कम और नुकसान पहुंचाती हैं।

कभी चेहरे को जोर-जोर से रगड़ना तो कभी मॉइश्चराइजर मिस कर देना कुछ ऐसी गलतियां हैं, जिनकी वजह से स्किन ड्राई हो जाती है और आपको ब्रेकआउट्स की शिकायत हो सकती है। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि फेस वॉश के बाद आपको क्या नहीं करना चाहिए-

चेहरे को टॉवल से जोर से रगड़ना

यह एक ऐसी चीज है, जो हम सभी अक्सर कर ही बैठती हैं। चेहरे को तो हम सभी जेंटली क्लीन करती हैं, लेकिन उसके बाद टॉवल की मदद से चेहरे को जोर-जोर से रगड़ते हुए पोंछती हैं।

Is it okay to go out right after washing face

ऐसा करना अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे स्किन की लेयर को नुकसान पहुंच सकता है और आपको रैशेज़ या रेडनेस की शिकायत हो सकती है। बेहतर होगा कि आप चेहरे को रगड़ने की जगह उसे टॉवल की मदद से हल्के हाथ से डैब करके क्लीन करें।

यह भी पढ़ें:पिंपल्स हो गए हैं तो स्किन केयर में न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकती है परेशानियां

स्किन पर तुरंत मेकअप लगाना

फेस वॉश करने के तुरंत बाद मेकअप लगाने की गलती ना करें। कई बार हम जल्दबाजी में फेस वॉश करने के एकदम बाद मेकअप करना शुरू कर देती हैं। इतना ही नहीं, मॉइश्चराइजर व प्राइमर भी स्किप कर देती हैं। हालांकि, ऐसा करना स्किन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे आपका ब्रेकआउट्स की शिकायत हो सकती है। स्किन पर मेकअप लगाने से पहले मॉइश्चराइज़र व प्राइमर लगाना ज़रूरी होता है।

Expert-Quote

फेस वॉश करके कुछ ना लगाना

यह एक ऐसी गलती है, जिससे हम सभी को बचना चाहिए। अक्सर हम चेहरा धोने के बाद उस पर मॉइश्चराइज़र या फेस सीरम कुछ भी नहीं लगाती हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन की नेचुरल नमी खोने लगती है। हमेशा फेस वॉश करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

यह भी पढ़ें:ऑयल-फ्री और चमकदार त्वचा पाने के लिए ट्राई करें ये होममेड फेस वॉश

बहुत ठंडा या बहुत गर्म पानी इस्तेमाल करना

जब आप फेस वॉश अप्लाई कर रही हैं तो उसके बाद उसे क्लीन करने के लिए बहुत गरम या बहुत ठंडा पानी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपकी स्किन सेंसिटिव हो सकती है या फिर आपको स्किन में रेडनेस, रैशेज व जलन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, हमेशा हल्का गुनगुना या नॉर्मल टेम्परेचर वाले पानी का इस्तेमाल करें।

What to apply after face wash

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP