Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

बारिश के मौसम में स्किन को दें नेचुरल प्रोटेक्शन, घर पर इस तरह बनाएं नीम क्लींजिंग जेल

बारिश के दिनों में बैक्टीरिया की वजह से स्किन की कई समस्याएं शुरू हो जाती हैं। ऐसे में अपनी स्किन का बेहतर तरीके से ख्याल रखने के लिए आप नीम की मदद से क्लींजिंग जेल बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-07-19, 14:21 IST
how to make neem cleansing gel for monsoon

बारिश का मौसम अपने साथ कई तरह की स्किन से जुड़ी समस्याएं लेकर आता है। इस मौसम में आपको सिर्फ स्किन के चिपचिपेपन की ही शिकायत नहीं होती है, बल्कि ब्रेकआउट्स, फंगल इन्फेक्शन, ओपन पोर्स, के साथ-साथ स्किन की चमक भी कहीं खो जाती है। चूंकि इस मौसम में ह्यूमिडिटी काफी बढ़ जाती है तो स्किन पर बार-बार ऑयल आ जाता है, जिससे अक्सर हम सभी काफी इरिटेट भी हो जाते हैं। ऐसे में समझ में नहीं आता है कि क्या किया जाए। मानसून में आपकी स्किन सही तरह से देखभाल मांगती है और इसकी शुरुआत होती है क्लीनिंग के साथ। यूं तो मार्केट में आपको कई तरह के क्लींजिंग जेल मिल जाएंगे, लेकिन इनमें से अधिकतर में अलग-अलग तरीकों के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, जो आपकी स्किन को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा होता है कि आप नेचुरल तरीके से अपनी स्किन की केयर करें और इसमें नीम आपके काफी काम आ सकता है।

expert (1)

जी हां, आप नीम की मदद से क्लींजिंग जेल बनाकर अपनी स्किन की गहराई से सफाई कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप नीम की मदद से क्लींजिंग जेल किस तरह बना सकती हैं-

नीम क्लींजिंग जेल बनाने के लिए क्या चाहिए

v64vm0rg_how-to-apply-neem-on-hair_625x300_07_March_24

  • 15-20 नीम की पत्तियां
  • 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2 बड़े चम्मच गुलाब जल
  • 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल (ऑप्शनल)
  • एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन
  • ज़रूरत के अनुसार पानी

नीम क्लींजिंग जेल किस तरह बनाएं-

  • सबसे पहले नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं।
  • इसके लिए पत्तियों को अच्छी तरह धो लें।
  • अब एक कप पानी में नीम की पत्तियां डालकर 5-7 मिनट तक उबालें।
  • पानी को ठंडा करें और फिर उसे मिक्सी में पीस लें।
  • अब एक कटोरी में 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें।
  • अब उसमें 2 बड़े चम्मच गुलाब जल डालें।
  • इसमें 2 चम्मच नीम का पेस्ट डालकर मिक्स करें।
  • इसमें 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल की डालें।
  • अगर स्किन ड्राय है तो एक छोटा चम्मच ग्लिसरीन भी मिला सकते हैं।
  • आखिरी में, सब कुछ अच्छे से मिक्स करें, ताकि एक चिकना और जेल जैसा टेक्सचर बन जाए।
  • तैयार जेल को किसी छोटे एयरटाइट डब्बी या बोतल में भर लें।
  • इसे फ्रिज में स्टोर करें।
  • तैयार जेल को 7-10 दिन तक आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है।


इसे जरूर पढ़ें - क्या बारिश के मौसम में ग्लिसरीन लगाना है फायदेमंद? एक्सपर्ट से जानें

नीम क्लींजिंग जेल को किस तरह इस्तेमाल करें

neem-leaves-benefits-main

  • आप इसे दिन में दो बार आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • पहले चेहरे को गीला करें और फिर इसे थोड़ी सी मात्रा में लें।
  • करीबन एक मिनट तक हल्के हाथों से गोलाई में मालिश करें।
  • आखिरी में, गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
  • चेहरा सुखाकर टोनर व मॉइश्चराइज़र लगाना ना भूलें।

इसे जरूर पढ़ें - मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।