Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

पतले और चपटे गालों को मोटा दिखाने के लिए अपनाएं ये 4 मेकअप टिप्स, जानें सही और आसान तरीका

अगर आपके गाल भी पतले और चपटे दिखते हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप भी मेकअप का इस्तेमाल कर अपने गालों को खूबसूरत बना सकती हैं। 
Updated:- 2025-11-17, 19:45 IST
image

कोई भी इवेंट या फंक्शन हो और महिलाएं मेकअप ना करें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप भी मेकअप करती हैं, लेकिन हमेशा अपने पतले और चपटे गालों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ऐसी चार मेकअप टिप्स बनाएंगे, जिसकी मदद से आप अपने गालों को मोटा और खूबसूरत बना सकती हैं।

गालों को भरा हुआ दिखाने के टिप्स

इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी ने बताया कि महिलाएं अपने गालों को भरा हुआ और खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी अपनी गालों को खूबसूरत और फूला हुआ बनाना चाहती हैं, तो अब आप कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

2 - 2025-11-17T193506.934

ब्लश का सही चयन

अपने गालों को खूबसूरत बनाने के लिए सबसे पहले आप ब्लश का सही तरीके से चुनाव करें। गालों को मोटा बनाने के लिए ब्लश बहुत ही जरूरी होता है। ऐसे में आप अपनी त्वचा के रंग के हिसाब से अगर ब्रश का कलर चुनती हैं, तो इससे आप अपने गालों को मोटा और खूबसूरत बना सकती हैं। इसलिए यह सबसे जरूरी होता है, कि आप अपनी स्किन के कलर के हिसाब से ब्लश का चयन करें।

फूले गालों के लिए ब्लश को सही तरीके से लगाएं

दूसरी और सबसे जरूरी बात, आप अपने गालों को मोटा और खूबसूरत बनाने के लिए ब्लश लगाने का सही तरीका और इसे सही जगह पर इस्तेमाल करने का तरीका सीखें। अगर आप गलत तरीके से ब्लश का इस्तेमाल करेंगी, तो इससे आपके चेहरे की खूबसूरती कम होने लगेगी साथ ही आप अपने गालों को भी खूबसूरत नहीं बना पाएंगी। सही तरीके से ब्लश को लगाने के लिए आप गालों पर सेब के आकार के हिस्से पर ब्लश लगाएं।

यह भी पढ़ें:  Face Night Cream for Dry Skin: सर्दियों में लगाएं यह नाइट होममेड क्रीम, सुबह तक Skin रहेगी मुलायम 

ब्लेंडर का इस्तेमाल करें

ब्लश को सही तरीके से और सही जगह लगाने के बाद सबसे जरूरी होता है, इसे सही तरीके से ब्लेंड करना। अगर आप ब्लश को अच्छे से ब्लेड करेंगी, तो यह आपके गालों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेगा साथ ही आपके चेहरे को भी खूबसूरत बनाएगा। ऐसे में ब्लश को ब्लेंड करने के लिए आप ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

1 - 2025-11-17T193503.658

हाइलाइटर का इस्तेमाल

इसके अलावा आप हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेकअप में हाइलाइटर बहुत जरूरी होता है। ऐसे में अगर आप अपने गालों को मोटा और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो हाइलाइटर एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप अपने गालों के ऊपरी हिस्से पर इसका इस्तेमाल कर अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं साथ ही गालों को फुला हुआ दिखा सकती हैं।  

यह भी पढ़ें: चेहरे को जवां और खूबसूरत बना देगा डर्मा रोलर, जानें इस्‍तेमाल का तरीका 

उम्‍मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इसे शेयर और लाइक जरूर करें। घर में खुद से यह होममेड नाइट क्रीम बनाएं और ट्राई करके देखें। ब्‍यूटी से जुड़े और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी।

Image Credit : Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।