Face Pack For Glowing Skin: चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए घर पर बनाएं तुलसी, दही और शहद का फेस पैक, जानें फायदे

Ghrelu Nuska: महिलाओं को सुंदर दिखना सबसे ज्यादा पसंद होता है। इसलिए वो अक्सर ऐसी चीजों का इस्तेमाल करती हैं, जिससे चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो नजर आए, लेकिन इसका असर सिर्फ कुछ ही समय के लिए चेहरे पर दिखाई देता है। इसके बाद चेहरा पहले की तरह डल नजर आता है। ऐसे में आप घर पर फेस पैक बना सकती हैं, जो आपके चेहरे का निखार दोगुना कर देगा। आइए ब्यूटीशियन रजनी निगम ने इसे बनाने का तरीका बताया है। आपको बता दें कि इन्हें इस फील्ड में 7 साल का एक्सपीरियंस है।
फेस पैक बनाने के लिए सामग्री
- तुलसी के पत्ते- 10 से 12
- दही- 2 बड़ा चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
फेस पैक बनाने का तरीका
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में तुलसी के पत्तों को लेना है और साफ पानी से क्लीन कर लेना है।
- फिर आपको इन्हें मिक्सी के जार में थोड़ा सा पानी डालकर। इसका पेस्ट तैयार करना है।
- अब इस पेस्ट को आपको कटोरी में निकालना है। फिर इसमें दही और शहद को मिक्स करना है।
- इसके बाद आपको इसका फेस पैक तैयार करना है।
- फिर इसे थोड़ी देर के लिए ढक्कर रख दें।
यह भी पढ़ें- दही और शहद से घर बनाएं खास टैन रिमूवल फेस पैक, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
फेस पैक को चेहरे पर कैसे करें अप्लाई?
- इसे अप्लाई करने के लिए आपको चेहरा पानी से साफ करना है।
- इसके बाद इस होममेड फेस पैक को ब्रश की मदद से चेहरे पर लगाना है।
- फिर आपको इसे 10 से 15 मिनट के लिए सुखने देना है।
- इसके बाद आफको पानी से इसे साफ कर लेना है।
- इसे आप हफ्ते में 1 से 2 बार चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं, ताकि आपके चेहरे की गंदगी साफ हो सके।
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपके चेहरे पर किसी तरह की एलर्जी या पिगमेंटेशन ज्यादा है, तो ऐसे में आप इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें।
- चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले अपनी एक्सपर्ट राय और उसकी जरूरी जानकारी प्राप्त कर लें।
- फेस पैक का इस्तेमाल दोपहर के समय करें और इसके कुछ समय बाद तक बाहर न निकलें।
- फेस पैक को लगाने के बाद चेहरे को ढक्कर ही बाहर जाएं।
इस तरह से आप फेस पैक को बना सकती हैं, जिससे आपके चेहरे का ग्लो बना रहे। साथ ही आपको बाजार के प्रोडक्ट को खरीदने की जरूरत न पड़े। इससे ही आपका चेहरा खूबसूरत नजर आए।
यह भी पढ़ें- कील मुहांसों को कम करने के लिए आजमाएं खास जायफल से बना फेस पैक, जानें इस्तेमाल का तरीका
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।