Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:57 AM IST

सन किस्ड लुक पाने के लिए इन 5 स्टेप्स को करें फॉलो

मेकअप करने से पहले स्किन केयर पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका लुक लंबे समय तक फ्रेश नजर आए और चेहरा खूबसूरत दिखाई दे।
Updated:- 2023-01-17, 16:14 IST
steps to do sun kissed makeup hindi

मेकअप करना तो हम सभी बेहद पसंद करते हैं और इसके नए से नए लुक के लिए हम इंटरनेट को भी काफी तरह से एक्स्प्लोर करना पसंद करते हैं। वहीं रोजाना मेकअप ट्रेंड बदल रहा है और आजकल नेचुरल लुक वाले मेकअप को काफी पसंद किया जा रहा है। नेचुरल मेकअप की बात करें तो सन किस्ड लुक देखने में काफी खूबसूरत और शाइनी नजर आता है।

बता दें कि सन किस्ड मेकअप को करना बेहद आसान होता है। अगर आप भी सन किस्ड मेकअप लुक को ट्राई करना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको बताने वाले हैं सन किस्ड मेकअप करने के 5 आसान स्टेप्स जिसे हर कोई आसानी से फॉलो कर सकता है।

foundation for sunkissed look

स्टेप 1 :फाउंडेशन और कंसीलर - प्राइमर के बाद आपको  कंसीलर और फाउंडेशन लगाना जरूरी होता है। इसके लिए आप ध्यान रखें कि मैट कंसीलर और  फाउंडेशन का ही इस्तेमाल करें और शीर फाउंडेशन को अवॉयड हि करें।

इसे भी पढ़ें : फेस शेप के अनुसार कुछ इस तरह करें कंटूरिंग

स्टेप 2 : ब्रोंजर -  इसके बाद आप ब्रोंजर का इस्तेमाल करें। बता दें कि सन किस्ड मेकअप लुक पाने के लिए ब्रोंजर का अहम रोल होता है। ब्रोंजर का इस्तेमाल आप फॉरहेड, नोज, चीक्स, चिन, आईज और लिप्स के आस-पास की जगहों पर भी कर सकती हैं। (मस्कारा से जुड़े हैक्स)

स्टेप 3 : ब्लश -  ब्रोंजर को सही तरीके से ब्लेंड करने के बाद आपको चीक्स पर ब्लश लगाना होगा। इसके लिए आप क्रीम ब्लश का इस्तेमाल कर सकती हैं और उसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड भी कर सकती हैं। साथ ही कलर के लिए आप पीच कलर का इस्तेमाल करें ताकि आपका लुक नेचुरल नजर आए।

blush for sunkissed look

स्टेप 4 : हाइलाइटर - बता दें कि सन किस्ड लुक देखने में काफी नेचुरल और ड्युई होता है। इसलिए आप हाइलाइटर के लिए भी लिक्विड प्रोडक्ट को ही चुनें। ध्यान रहें कि इसके लिए आप अपनी स्किन के सबसे करीबी कलर का चुनाव करें। (चेहरे को हाइलाइट करने के टिप्स)

इसे भी पढ़ें : जॉलाइन को दिखाना चाहती हैं शार्प तो ऐसे करें मेकअप कॉन्टूरिंग

स्टेप 5 : लिप्स - आखिर में लिप्स के लिए आप न्यूड या लाइट ब्लश पिंक कलर को चुन सकती हैं। बता दें कि इस लुक में आप लिप्स के लिए लिप ग्लॉस का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी न भूलें। 

 

इसी के साथ बताए गए ये सन किस्ड मेकअप करने के 5 सिंपल स्टेप्स आपको पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय हम तक जरूर पहुंचाए। ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।