अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन को चमकदार और बेदाग बनाना चाहती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं, तो अब आप मेहेंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय इस आसान और सस्ते घरेलु उपाय को आजमा सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे टोनर के बारे मने बताएंगे, जिसका रात में सोने से पहले इस्तेमाल कर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस टोनर के बारे में।
बादाम तेल से ऐसे बनाएं टोनर
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर महिलाएं बदलते मौसम के कारण स्किन प्रॉब्लम का सामना करती हैं। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखें के लिए और स्किन प्रॉब्लम से बचने के लिए आप घर पर रहकर आलमंड टोनर बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इस टोनर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे-
बादाम तेल टोनर बनाने के लिए ज़रूरी सामग्री:
- स्प्रे बोतल
- विटामिन ई कैप्सूल
- बादाम तेल
बादाम तेल टोनर बनाने का तरीका
अपने चेहरे को चमकदार बनाने के लिए आप एक खास टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस बादाम तेल टोनर को बनाने के लिए आप एक कंटेनर में बादाम का तेल निकाल लें।
इसके बाद इस तेल में विटामिन ई कैप्सूल भी मिक्स कर दें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर आप इसे साफ स्प्रे बॉटल में भरकर रख दें। अब इस बॉटल का ढक्कन बंद कर इसे अच्छी तरह से हिलाएं और थोड़ी देर के लिए रख दें।
अब आप रोजाना रात में सोने से पहले इस टोनर को चहरे पर लगाकर सो सकती हैं। टोनर को स्किन पर लगाने के बाद आप हल्के हाथों से स्किन पर थपथपाएं फिर थोड़ी देर टोनर को सूखने दें। टोनर का स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले आप चेहरे को साफ पानी से धो लें।
टोनर का इस्तेमाल कर आपको चेहरे पर काफी आराम देखने को मिल सकता है। इस तरह के टोनर को आप कम खर्च में घर पर तैयार कर सकती हैं। अगर आप टोनर को स्टोर कर रखना चाहती हैं, तो इसे आप फ्रिज में भी स्टोर कर रख सकती हैं।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें:प्लास्टिक लूफा का इस्तेमाल करने से पहले जानें ये 5 जरूरी बातें, नहीं तो हो सकती हैं स्किन प्रॉब्लम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों