herzindagi
image

सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम

सावन के महीने में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो आप इन दो फेस पैक का इस्तेमाल कर ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इस तरह के फेस पैक कम खर्च में घर पर आसानी से बनाएं जा सकते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-15, 10:34 IST

सावन का महीना शुरू होने वाला है और ऐसे में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनने के लिए कई प्रयास करेंगी। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं।  आज हम आपको ऐसे 2 खास फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं।  आइए जानते हैं इन 2 फेस पैक के बारे में।   

खीरे से फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अगर आप भी सावन के महीने में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहता हैं, तो आप घर पर रहकर इस खास खीरे के फेस पैक को तैयार कर सकती हैं।  इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।  खीरे से फेस पैक बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेंगी।  जैसे -

2 - 2025-07-08T142605.963

खीरे से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

  • खीरा
  • टी ट्री ऑइल
  • दही
  • चमेली का तेल

खीरे से फेस पैक बनाने का तरीका 

इस साल सावन के महीने में अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप खीरे से बने फेस पैक को ट्राई कर सकती हैं।   इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कंटेनर में खीरे को कद्दूकस कर निकाल लें, फिर इसमें 2 चम्मच दही मिक्स कर दें। अब दोनों को मिक्स कर इसमें टी ट्री ऑइल और खुशबू के लिए चमेली का तेल मिला लें।  अब सभी सामग्री को मिक्स कर पेस्ट तैयार कर लें। अब आपका फेस पैक बनकर तैयार है। 

चन्दन पाउडर फेस पैक

इसके अलावा आप इस सावन के महीने में अपने चेहरे की खूबसूरती को बरक़रार रखने के लिए खीरे के फेस पैक के अलावा चन्दन पाउडर से बने फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।  इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।  इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेंगी।  जैसे -

यह भी पढ़ें:  घर में लगे इस पौधे की पत्ती से बनेगा खास फेस पैक, मिल सकते हैं कई फायदे

चन्दन पाउडर फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

यह विडियो भी देखें

  • चन्दन पाउडर
  • दही
  • मलाई
  • लैवेंडर ऑइल

चन्दन पाउडर फेस पैक बनाने का तरीका 

सावन के महीने में चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए आप घर पर रहकर चन्दन पाउडर से फेस पैक बना सकती हैं।  इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।  इसे बनाने के लिए आप एक कटोरी में चन्दन पाउडर निकाल लें, फिर उसमें 2 चम्मच दही और थोड़ी मलाई मिक्स कर दें, इसके बाद आप इस पेस्ट में लैवेंडर ऑइल भी शामिल कर इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें।  अब आपका फेस पैक तैयार है।  

1 - 2025-07-08T142601.749

इन बातों का रखें ध्यान

जब भी आप फेस पैक का इस्तेमाल करें, तो पहले चेहरे को धो लें। आपको इन दोनों फेस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार करना है।  फेस पैक को आपको 30 से 40 मिनट तक लगा कर रखना है।  

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  Bhumi Pednekar ने खोला दमकती त्वचा का राज, इस देसी नुस्खे से आप भी पाएं नेचुरल ग्लो

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

FAQ
सावन के महीने में चेहरे को खूबसूरत कैसे बनाएं?
चन्दन पाउडर फेस पैक और खीरे से बने फेस पैक का करें इस्तेमाल।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।