Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:25 PM IST

घर में लगे इस पौधे की पत्ती से बनेगा खास फेस पैक, मिल सकते हैं कई फायदे

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज की वजह से परेशान रहती हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं।
Updated:- 2025-07-05, 21:44 IST
image

अगर आप भी अपने चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, रैशेज की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसे आजमाकर आप चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती हैं।

तुलसी के पत्ते से फेस पैक

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे पर एक फुंसी भी हो जाए, तो इससे महिलाओं की खूबसूरती पर असर पड़ने लगता है। ऐसे में वे कई उपाय करती हैं। अगर आपके चेहरे पर भी पिंपल्स जैसी समस्या है, तो अब आप घर में लगे तुलसी के पौधे से पत्तियां तोड़कर उसका इस्तेमाल कर सकती हैं। आप तुलसी के पत्ते से फेस पैक बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।

02 (14)

तुलसी के पत्ते से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

तुलसी के पत्ते से फेस पैक बनाने का तरीका

फेस पैक बनाने के लिए आप तुलसी के पत्ते को मिक्सर में पीस पर उसमें कच्चा दूध और मलाई मिलाकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर ले।

अब आपका फेस पैक तैयार हो गया है, आप इसे एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती हैं।

जब भी आप फेस पैक का इस्तेमाल करें, तो पहले चेहरा फेस वॉश से धो ले। उसके बाद फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।

1 - 2025-07-05T212808.937

आपको चेहरे पर फेस पैक कम से कम 40 से 45 मिनट तक लगाकर रखना है। उसके बाद आप कॉटन की मदद से इसे साफ कर सकती हैं।

नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।

यह भी पढ़ें:  Mint Face Pack For Skin: अपनी स्किन टाइप के अनुसार पुदीने से बनाएं फेस पैक, मिलेगी दमकती त्वचा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।