Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:13 AM IST

बादाम दूध से बनाएं खास होममेड क्रीम, सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए है बेस्ट

अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो अब आप सर्दियों में घर पर रहकर बादाम के दूध का इस्तेमाल कर अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं। 
Updated:- 2026-01-07, 12:44 IST
image

सर्दियों के मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे पर होने वाली स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है और सर्दियों में अपनी त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बादाम के दूध से एक खास होममेड क्रीम तैयार कर सकती हैं। यह क्रीम आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा और त्वचा को मुलायम बनाने में भी मदद करेगा। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इस क्रीम को बनाने का खास और सही तरीका।

चेहरे के लिए बादाम दूध

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी सर्दी के मौसम में रूखी और बेजान स्किन की वजह से काफी परेशान हो गई है और बाजार के महंगे प्रोडक्ट नहीं खरीद पा रही है, तो अब आप घर पर रहकर एक खास नुस्खा आजमा सकती है। यह नुस्खा बहुत ही आसान है। आप बादाम के दूध से स्पेशल होममेड फेस क्रीम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे - 

ski

बादाम दूध से क्रीम बनाने के लिए सामग्री

यह भी पढ़ें- दूध और बादाम से बने फेसपैक से म‍िलेगा गुलाबी न‍िखार, सर्दियों में जरूर करें ट्राई

बादाम दूध से क्रीम बनाने का तरीका

  • एक्सपर्ट ने आगे बताया कि इस क्रीम को बनाने का तरीका बहुत आसान है।
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में ताजा एलोवेरा जेल निकाल लें।
  • अब इस जेल में थोड़ा बादाम का दूध और विटामिन ई कैप्सूल मिक्स कर इसे अच्छी तरह फेंट ले।
  • अब इसमें ऊपर से थोड़ा गुलाब जल मिलाएं और इस मिश्रण को तब तक फेंटें, जब तक की यह गाढ़ा ना हो जाए।
  • जब यह क्रीम गाढ़ा हो जाए, तो आप इसे किसी भी एयर टाइट डिब्बी में भरकर थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।

    organic-almond-milk-almonds

  • अब आपका क्रीम बनकर तैयार है, इसका आप इस्तेमाल कर अपनी स्किन को सॉफ्ट बना सकती हैं।
  • इस क्रीम को आप न सिर्फ चेहरे पर बल्कि गर्दन और हाथों पर भी लगा सकती हैं।
  • यह आपकी स्किन  के लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है, जिसे आप सर्दियों में इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर आप इस क्रीम का पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें, उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।  

यह भी पढ़ें- नींबू का रस और गुलाब जल से ऐसे बनाएं खास टोनर, सर्दियों में स्किन को करेगा मॉइश्चराइज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

FAQ
चेहरे के लिए बादाम के दूध का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं?
चेहरे के लिए आप बादाम के दूध को डायरेक्ट चेहरे पर लगा सकती हैं या इसके साथ एलोवेरा जेल मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।