Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:53 PM IST

नींबू का रस और गुलाब जल से ऐसे बनाएं खास टोनर, सर्दियों में स्किन को करेगा मॉइश्चराइज

सर्दियों में अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम और सॉफ्ट बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर नींबू का रस और गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
Updated:- 2025-12-30, 17:47 IST
image

सर्दियों के मौसम में अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत, मुलायम और हाइड्रेट रखने के लिए कई प्रयास करती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखना चाहती हैं और सर्दी के मौसम में स्किन की केयर करना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर एक खास टोनर का इस्तेमाल कर सकती है। इस टोनर को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

स्किन के लिए होममेड टोनर

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए बाजार के कई महंगे महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं स्किन के लिए ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन इससे उनकी जेब खर्च पर भी असर पड़ सकता है। आज हम आपको कम पैसों में एक खास उपाय बताएंगे, जिसे आजमाकर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती हैं।

young-female-pajamas-sleep-mask-holding-spray-pink

नींबू का रस और गुलाब जल

घर पर रहकर आप कम समय में आसानी से नींबू का रस और गुलाब जल का इस्तेमाल कर एक खास टोनर बना सकती हैं। इस टोनर का इस्तेमाल कर आप स्किन को हाइड्रेट और सॉफ्ट बनाने में मदद मिलेगी। अगर आप इस टोनर का इस्तेमाल करेंगी, तो आपको बाजार के महंगे टोनर की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस टोनर को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

टोनर बनाने के लिए सामग्री

  • गुलाब जल
  • नींबू
  • विटामिन ई ऑयल
  • ग्लिसरीन

टोनर बनाने का तरीका

घर पर खास टोनर बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा गुलाब जल और थोड़ा ग्लिसरीन मिक्सकर ले। अब इसमें विटामिन ई ऑयल की कुछ बंदे मिक्स करें उसके बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस ऐड कर ले। अब इन चारों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर ले। 

rose

इन बातों का रखें ध्यान

अब इस मिश्रण को आप स्प्रे बोतल या और एयर टाइट बोतल में भरकर रख दें। आप इस टोनर का रोजाना रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती है। इसे आप 30 मिनट तक चेहरे पर लगाकर फेस को धो सकती हैं या फिर रात भर चेहरे पर लगाकर भी सो सकती है। यह सर्दियों में आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा साथ ही त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करेगा। 

यह भी पढ़ें- आपकी स्किन के लिए ग्लिसरीन सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें किस स्किन टाइप को नहीं करना चाहिए यूज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।