Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:59 PM IST

फोमिंग फेस वॉश या जेल क्लींजर: जानें आपकी स्किन के लिए कौन सा है बेस्ट?

ऑयली, ड्राई और कॉम्बिनेशन स्किन के लिए कौन सा क्लींजर सबसे बेहतर रहेगा, इसका पता लगा पाना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको स्किन टाइप के हिसाब से बताएंगे कि आपके लिए जेल क्लींजर या फोमिंग फेस वॉश में से कौन सा बेस्ट रहेगा।
Updated:- 2026-08-06, 13:12 IST
Foaming Face Wash vs Gel Cleanser

चेहरे की खूबसूरती और निखार को बनाए रखने के लिए सही क्लींजर चुनना बहुत जरूरी होता है। आज के समय में बाजार में तरह-तरह के फेस वॉश उपलब्ध हैं, लेकिन जब बात स्किन टाइप की हो, तो अधिकतर लोग फोमिंग फेस वॉश और जेल क्लींजर में कंफ्यूज हो जाते हैं। कुछ लोग तो जानकारी न होने की वजह से गलत फेस वॉश का इस्तेमाल कर लेते हैं। अगर आप भी अपने स्किन टाइप के हिसाब से जेल या फोमिंग क्लींजर चुनना चाहती हैं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में।

स्किन टाइप के हिसाब से जानें फोमिंग फेस वॉश और जेल क्लींजर क्या है सही ?

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी का कहना कि स्किन टाइप जानें बिना किसी चीज का इस्तेमाल करना गलत हो सकता है। इससे स्किन इन्फेक्शन, रैशेज और पिम्पल्स जैसी परेशानी हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आपके स्किन टाइप के हिसाब से फोमिंग फेस वॉश सही है या जेल क्लींजर?  

1. क्या होता है फोमिंग फेस वॉश और जेल क्लींजर?

फोमिंग फेस वॉश एक ऐसा क्लींजर होता है, जो पानी या हवा के संपर्क में आते ही झाग में बदल जाता है। यह ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की समस्या को कम करता है। वहीं बात करें जेल क्लींजर की, तो यह जेली की तरह हल्का होता है, साथ ही फोमिंग फेस वॉश के मुकाबले कम झाग बनाता है। यह स्किन की प्राकृतिक नमी को छीनता नहीं है, बल्कि स्किन बैरियर को बनाए रखता है।

2 - 2026-08-06T130916.638

2. स्किन टाइप के हिसाब से कौन सा क्लींजर चुनें?

यदि आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली है या चेहरे पर बार-बार पिंपल्स निकलने की समस्या रहती है, तो आपके लिए फोमिंग फेस वॉश सही रहेगा। अगर आपकी स्किन रूखी यानी ड्राई और संवेदनशील यानी सेंसिटिव है, तो ऐसे लोगों को जेल क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। ड्राई स्किन पर फोमिंग फेस वॉश का उपयोग करने से चेहरा और अधिक रूखा व खिंचा-खिंचा महसूस हो सकता है। अगर आपकी त्वचा न तो बहुत ज्यादा ऑयली है और न ही बहुत ड्राई, यानी आपकी स्किन टाइप 'नॉर्मल' या 'कॉम्बिनेशन' है, तो आप जेल क्लींजर के बजाय मौसम के हिसाब से फेस वॉश चुन सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Homemade Face Cleanser: बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय घर बनाएं होममेड फेस क्लींजर, मिलेगी ग्लोइंग स्किन

फोमिंग फेस वॉश के फायदे

फोमिंग फेस वॉश स्किन को अंदर से क्लीन करता है। इसके और भी कई फायदे हैं, जैसे - 

  • फोमिंग फेस वॉश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह त्वचा के बंद पोर्स को गहराई से साफ करता है।
  • यह त्वचा के अंदर जमी गंदगी, प्रदूषण के कण और जमी हुई डेड स्किन को खींचकर बाहर निकाल देता है।

जेल क्लींजर के फायदे

जेल क्लींजर कॉम्बिनेशन स्किन के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ इसके और भी फायदे हो सकते हैं -  

  • जेल क्लींजर का मुख्य फायदा यह है कि यह बहुत ही माइल्ड यानी हल्का होता है।
  • जेल बेस्ड क्लींजर स्किन को रूखा बनाए बिना गंदगी साफ करते हैं।  

3 - 2026-08-06T130912.878

यह भी पढ़ें- Hair Cleanser: शैंपू की जगह बालों में लगाने के लिए आप अप्लाई करें हेयर क्लींजर, जानें इसे कैसे करें तैयार

फोमिंग फेस वॉश और जेल क्लींजर दोनों ही अपने-अपने तरीके से त्वचा की देखभाल के लिए सही हैं। कोई भी प्रोडक्ट खराब या अच्छा नहीं होता, बात सिर्फ आपकी स्किन टाइप की जरूरतों की होती है। ऐसे में आप भी ऊपर दी गई जानकारी के हिसाब से अपनी स्किन टाइप के लिए पता कर सकती हैं कि जेल क्लींजर या फोमिंग फेस वॉश दोनों में से कौन सा सही रहेगा। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।  

Image Credit :  magnific

FAQ
क्या जेल क्लींजर त्वचा की गहराई से सफाई करता है?
हां, यह बिना स्किन को ड्राई किए डीप क्लीन कर सकता है।
ड्राई और सेंसिटिव स्किन के लिए क्या बेहतर विकल्प है?
ड्राई स्किन के लिए जेल क्लींजर ज्यादा फायदेमंद और नमी देने वाला होता है।
क्या रोजाना फोमिंग फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं?
हां, लेकिन अगर स्किन ड्राई हो तो दिन में सिर्फ एक बार ही इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।