कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं को फॉलो करना चाहिए यह स्किन केयर रूटीन

कॉम्बिनेशन स्किन का खास और अलग तरह से ध्यान रखा जाता है। कॉम्बिनेशन स्किन का मतलब ड्राई और ऑयली स्किन से है। आपने भी कभी न कभी यह महसूस किया होगा कि आपकी स्किन कहीं ड्राई है तो कहीं ऑयली, ऐसे में आपको अपनी त्वचा का ज्यादा खयाल रखना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको स्किन केयर रूटीन के बारे में बताएंगे जिसे फॉलो करना जरूरी है। क्या आप जानना चाहती हैं इस बारे में तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
क्लींज करें
टोनर का करें इस्तेमाल
क्लींजर से केवल त्वचा में मौजूद गंदगी साफ होती है। इसलिए आपको एक्सट्रा ऑयल को रिमूव करने के लिए टोनर का उपयोग करना चाहिए। त्वचा का पीएच लेवल भी बैलेंस होना चाहिए। अन्यथा स्किन डैमेज हो सकती है। इसके लिए भी टोनर बेहद फायदेमंद होता है। इस बात का ध्यान रखें कि त्वचा पर केवल अल्कोहल-फ्री टोनर का ही उपयोग करें।
सीरम लगाएं
इसे भी पढ़ें:Skin Care : कॉम्बिनेशन स्किन है तो इन स्किन केयर टिप्स को फॉलो करें
मॉइश्चराइजर का उपयोग करें
इसे भी पढ़ें:कॉम्बिनेशन स्किन की महिलाएं लगा सकती हैं ये 4 फेस पैक्स
सनस्क्रीन है जरूरी
त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। यह स्किन केयर रूटीन का सबसे जरूरी स्टेप है। सनस्क्रीन लगाने से स्किन सन डैमेज से बची रहती है। कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं को एसपीएफ 30 सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। जब भी घर से बाहर जाएं कम से कम आधे घंटे पहले त्वचा पर सनस्क्रीन लगा लें। अगर आप कहीं जाने से करीब 5 मिनट पहले क्रीम का इस्तेमाल करेंगी तो इसका कोई फायदा नहीं होगा। (सनस्क्रीन से जुड़ी गलतियां)
चेहरे पर लगाएं ये नेचुरल चीजें
- नारियल का तेल भी कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।
- आप त्वचा पर शहद भी लगा सकती हैं। यह नेचुरल मॉइश्चराइजर के रूप में काम करेगा।
- चेहरे को ऑयल फ्री बनाने के लिए ओटमील का उपयोग करें। आप इसकी मदद से मास्क बना सकती हैं। इसके लिए आपको ओटमील को मिक्सी में पीसकर पाउडर बनाना होगा। इसके बाद आधे कप में दो चमच पानी डालें। इसे मिक्स कर लें। लीजिए बन गया आपका ओटमील से मास्क। इसे मास्क को अपने चेहरे पर लगा लें। फिर पांच मिनट बाद गुनगुने पानी से फेस वॉश कर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।