Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:43 AM IST

Lip Pigmentation को कम करने के लिए आजमाएं एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स, होंठ बनेंगे मुलायम और खूबसूरत

अगर आप भी अपने होठों पर होने वाली झाइयों को कम करना चाहती हैं, तो आज हम आपको कुछ ऐसी होम रेमेडी के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप होठों की झाइयों को कम कर सकती हैं।
Updated:- 2025-11-15, 12:41 IST
image

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ महिलाएं हर छोटी-छोटी चीजों का बहुत ख्याल रखती हैं। ऐसे में फटे और झाइयों वाले होंठ की वजह से कई बार महिलाएं शर्मिंदगी महसूस करती हैं। अगर आप भी अपने होठों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं और लिप्स पर होने वाली झाइयों को कम करना चाहती हैं, तो ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको कुछ ऐसी होम रेमेडी के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो कर आप होठों की झाइयों को कम कर सकती हैं।

लिप पिगमेंटेशन को कम करने के उपाय

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया की अधिकतर महिलाएं फाटे हुए और झाइयों वाले होठों की वजह से हमेशा परेशान रहती हैं। इनमें से कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में अब आप कुछ उपाय आजमाकर अपने होठों को मुलायम और खूबसूरत बना सकती हैं और होठों पर होने वाली इन झाइयों से भी राहत पा सकती हैं। 

1 - 2025-10-14T131952.659

होंठों को एक्सफोलिएट करें

अपने होठों से लिप पिगमेंटेशन को कम करने के लिए आप एक हफ्ते में 1 या 2 बार हल्के हाथों से होंठों को एक्सफोलिएट कर सकती हैं। होंठों को एक्सफोलिएट करने के लिए आप चीनी और शहद दोनों को मिक्स कर स्क्रब तैयार कर लें उसके बाद आप हल्के हाथों से होठों की मसाज करें। इससे टैनिंग दूर होगी और होठ खूबसूरत बनेंगे।

होठों पर बादाम या नारियल का तेल लगाएं

इसके अलावा आप रोजाना रात में सोने से पहले अपने होठों पर बादाम या नारियल का तेल लगाकर सो सकती हैं। ऐसा करने से आप अपने होठों को मुलायम और सॉफ्ट बना सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें तो, घर पर रहकर घी और मलाई दोनों को मिक्स कर अपने होठों पर लगा सकती हैं। इससे भी आपको काफी आराम देखने को मिल सकता है। यह उपाय खास कर उन महिलाओं को लिए हैं, जो लिप पिगमेंटेशन की वजह से काफी परेशान रहती हैं।

यह भी पढ़ें : चेहरे से झाइयां कम करना अब हो सकता है आसान, एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा आएगा आपके काम

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आपको इन सभी उपाय के बाद भी फर्क नहीं दिख रहा है, तो आप डॉक्टर और डर्मटॉलॉजिस्ट की राय ले सकती हैं। जब भी आप अपने होठों पर इन उपाय को आजमाएं, तो सबसे पहले पेच टेस्ट जरूर करें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की कोई परेशानी होती हैं, तो आप इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और तुरंत डर्मेटोलॉजिस्ट की राय जरूर लें।

2 - 2025-10-14T131950.250

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इसे भी पढ़ें:  मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ

Image Credit-  Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।