एक आइब्रो पतली और एक मोटी है? थ्रेडिंग की गड़बड़ी को इन आसान स्टेप्स में करें ठीक

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए हर महीने पार्लर में अलग अलग तरह के ट्रीटमेंट लेती हैं। ऐसे में कुछ महिलाएं हर महीने थ्रेडिंग करवाती हैं। अगर आप भी अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए थ्रेडिंग बनवाती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप अपने चेहरे की आइब्रो के अलग-अलग शेप को ठीक कर सकती हैं।
ऐसे बैलेंस करें आइब्रो का शेप
अधिकतर महिलाओं को कभी कभी यह शिकायत होती है, की पार्लर में कई बार गलती से एक आइब्रो का शेप बिगड़ जाता है, जिससे उनके चेहरे की खूबसूरती भी कम होने लगती हैं और चेहरे का शेप भी बिगड़ जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जो दोनों आइब्रो को एक जैसा परफेक्ट लुक देने में मदद करेंगे।
आर्टिस्ट की लें मदद
हर महिला खूबसूरत और परफेक्ट शेप वाली आइब्रो पाना चाहती हैं, ऐसे में अगर पार्लर में आपकी आइब्रो का शेप बिगड़ गया है और अब आप इसे ठीक करने के लिए उपायय की खोज में हैं, तो अब आप सबसे पहले पार्लर में जाकर आर्टिस्ट से इसे सुधरवा सकती हैं। आर्टिस्ट आपके एक शेप के हिसाब से आइब्रो को बैलेंस कर सकता है।
आइब्रो पाउडर का करें इस्तेमाल
अगर वहां कुछ नहीं हो पाता है, तो अब आप आइब्रो को बैलेंस करने के लिए अपनी आइब्रो के बालों के रंग से मैच कर आइब्रो पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पाउडर को आप ब्रश की मदद से अपनी आइब्रो पर लगाकर आइब्रो को सेट कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आइब्रो ग्रोथ के लिए ऐसे इस्तेमाल करें प्याज का रस, जानें बनाने का आसान तरीका
आइब्रो मस्कारा या फाइबर जेल चुने
इसके अलावा आप आइब्रो मस्कारा या फाइबर जेल का इस्तेमाल कर आइब्रो को परफेक्ट शेप दे सकती हैं। आपको आइब्रो मस्कारा या फाइबर जेल दोनों आसानी से नजदीकी बाजार में किसी भी कॉस्मेटिक की शॉप पर मिल जाएगा, जिसका इस्तेमाल कर आप परफेक्ट लुक पा सकती हैं।
नारियल का तेल या जैतून का तेल लगाएं
इन सभी टिप्स के अलावा अगर आप आइब्रो के बालों की ग्रोथ को नैचरली बढ़ाना चाहती हैं, तो आप बालों पर नियमित रूप से नारियल का तेल या जैतून का तेल लगा सकती हैं। इससे आपको काफी फर्क देखने को मिलेगा और आइब्रो के बालों की भी ग्रोथ बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- बिना पेंसिल के भी Eyebrow दिखेंगी घनी और डार्क, जानें आसान तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।