बिना पेंसिल के भी Eyebrow दिखेंगी घनी और डार्क, जानें आसान तरीका

हमारे मेकअप बैग में आईब्रो पेंसिल मौजूद होती है। उससे आप आईब्रो को तुरंत एक परफेक्ट शेप और डार्क लुक दे सकती हैं, लेकिन यह एक टेंपरेरी सोल्यूशन है। बार-बार केमिकल वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से आईब्रो के नेचुरल बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं। चेहरे की असली खूबसूरती नेचुरल चीजों में ही छिपी होती है। ऐसे में रसोई में मौजूद कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल आईब्रो को घना बनाने में कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि घर पर ही अपनी आईब्रो को अट्रैक्टिव बनाने के ये बेहतरीन और आसान तरीके क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
आईब्रों को कैसे घना बनाएं?
कॉफी आईब्रो को एक खूबसूरत डार्क शेड देने में मददगार है। इसके लिए दो बड़े चम्मच बिल्कुल बारीक पिसी हुई कॉफी लें और उसमें थोड़ा सा शहद या कोई भी स्किन-फ्रेंडली तेल मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।

इस पेस्ट को अपनी आईब्रो पर लगाएं। इसे कम से कम 20 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि कॉफी का रंग बालों पर अच्छी तरह चढ़ जाए, फिर साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें -Eyebrow Growth Tips: पतली आइब्रो को घना बनाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके
यदि आप अपनी आईब्रो को थोड़ा और गहरा या ब्लैक टोन देना चाहती हैं, तो चारकोल एक अच्छा ऑप्शन है। सबसे पहले एक कटोरी में थोड़ा सा एलोवेरा जेल, कोको पाउडर और विटामिन ई ऑयल को आपस में अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें अपनी जरूरत के अनुसार थोड़ा सा चारकोल पाउडर डालें ताकि आपको मनचाहा रंग मिल सके। इस तैयार पेस्ट को एक मस्कारा ब्रश की मदद से अपनी भौहों पर लगाएं।

इसे 20 मिनट के लिए लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। रंग को और गहरा करने के लिए आप इसकी डबल लेयर भी लगा सकती हैं। ये आपके चेहरे पर खूब जचेगा।
नोट - आईब्रो को घना और काला करने के लिए यहां दिए गए कुछ तरीके आपके बेहद काम आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें -Eyebrow Growth Serum: 1 महीने में पतली आइब्रो हो सकती हैं घनी, घर पर तैयार करें यह सीरम
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
- कॉफी का रंग आईब्रो के लिए अच्छा है?
- हां, कॉफी का रंग आईब्रो को अच्छा और अट्रैक्टिव बनाता है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।