Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:01 PM IST

Eyebrow Growth Expert Tips: छोटी और आधी आइब्रो ने कर दिया है खूबसूरती को कम, तो एक्सपर्ट से जानें ग्रोथ बढ़ाने के तरीके

Eyebrow Growth Expert Tips: अगर आप भी आइब्रो के कम बालों की वजह से परेशान रहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप एक खास उपाय आजमाकर आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं। 
Updated:- 2026-01-29, 18:13 IST
image

Eyebrow Growth Expert Tips: चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में आइब्रो का सबसे अहम रोल होता है। यही वजह है कि महिलाएं हर थोड़े समय के बाद थ्रेडिंग और पार्लर ट्रीटमेंट्स जरूर लेती हैं, लेकिन कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जो आइब्रो के कम बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं, जिसकी वजह से चेहरा थोड़ा अजीब दिखने लगता है।

अगर आप भी आइब्रो की ग्रोथ को बढ़ाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। ये खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से कुछ खास टिप्स बताएंगे, जो आपके लिए बेस्ट हो सकती है।

आइब्रो ग्रोथ के लिए खास मिश्रण

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि घनी और परफेक्ट शेप वाली आइब्रो न सिर्फ आपके फीचर्स को उभारती है, बल्कि आपको एक कॉन्फिडेंट लुक देने में भी मदद करती हैं। 

अधिकतर महिलाएं आइब्रो के पतलेपन या कम बालों की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अब आप घर पर रहकर कुछ उपाय आजमा सकती हैं। बालों की ग्रोथ के लिए आप एक खास मिश्रण तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

1 - 2026-01-29T171402.064

यह भी पढ़ें- रूसी से छुटकारा पाने के लिए रोजाना रात में आजमाएं ये खास उपाय, एक्सपर्ट से जानें टिप्स

मिश्रण बनाने के लिए सामग्री

मिश्रण बनाने का तरीका

  • इस खास मिश्रण को बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरी में प्याज का रस निकाल लें।
  • अब इसमें थोड़ा अरंडी का तेल मिक्स कर दें।
  • इसके बाद साफ कांच की बोतल में थोड़े से मेथी दाने डालें।
  • अब अरंडी के तेल और प्याज के रस को इस कांच की बॉटल में डाल दें।

    2 - 2026-01-29T171403.564

  • अब इस बोतल से थोड़ा थोड़ा मिश्रण एक कॉटन पर लेकर आइब्रो पर लगा सकती हैं।
  • आप चाहें तो इस मिश्रण को आइब्रो पर लगाकर कुछ मिनट तक हल्के हाथों से मसाज कर सकती हैं।
  • अब इस मिश्रण को रातभर आइब्रो पर लगाकर रखें, दूसरे दिन चेहरा धो लें।

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: इस एक बीज के इस्तेमाल से पाएं काले और घने बाल, हर कोई पूछेगा लहराती जुल्फों का राज

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :   FREEPIK 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।