Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:47 AM IST

टैटू की तरह लगाना चाहती हैं मेहंदी तो इन डिजाइंस पर एक नजर जरूर डालें

मेहंदी को आकर्षक बनाने के लिए आप काले रंग वाली मेहंदी से आउटलाइन कर अंदर की तरफ शेडिंग भी कर सकती हैं। इसमें आपको काफी तरह के डिजाइन भी मिल जाएंगे।
Updated:- 2023-04-29, 14:00 IST
easy designs of tattoo style mehndi in hindi

हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए मेहंदी लगे जाती है। वहीं इसके कई डिजाइन आपको इन्टरनेट पर देखने को मिल जाएंगे। वहीं मेहंदी लगाना काफी शुभ माना जाता है। खासकर किसी फंक्शन या त्यौहार के लिए मेहंदी लगाना हम काफी पसंद करते हैं।

बात अगर लेटेस्ट मेहंदी स्टाइल की करें तो आजकल टैटू स्टाइल मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए आपको किसी फंक्शन या त्यौहार के आने का इंतजार भी नहीं करना पड़ेगा। आप जब चाहे इस तरह के टैटू डिजाइन मेहंदी को बना सकती हैं। तो आइये देखते हैं मेहंदी के टैटू स्टाइल डिजाइन और साथ ही बताएंगे उन्हें बनाने की आसान टिप्स।

हार्ट डिजाइन 

heart mehndi design

हार्ट शेप मेहंदी देखने में काफी खूबसूरत लगती है। बता दें कि इसमें आप हार्ट के साथ-साथ हार्टबीट भी बना सकती हैं। वहीं आप चाहे तो डबल हार्ट या इसके अलावा हार्ट बनाकर अंदर की तरफ जाल बना सकती हैं। आउटलाइन के लिए आप डार्क शेड वाली मेहंदी की मदद ले सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : हाथों की उंगलियों पर खूब जचेंगे मेहंदी के ये डिजाइंस

म्यूजिक सिंबल डिजाइन 

music symbol mehndi design

कुछ यूनीक ट्राई करना चाहती हैं तो आप इस तरह की म्यूजिक सिंबल डिजाइन वाली मेहंदी को लगा सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे। वहीं आप इसके कलाई पर या पैरों पर भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप स्टेंसिल की मदद लें।

तितली डिजाइन 

butterfly mehndi design

अगर आपको मेहंदी लगानी सही तरीके से आती है तो आप इस तरह की तितली स्टाइल बेल बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन आप ब्रेसलेट स्टाइल में भी लगा सकती हैं। इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप टूथपिक और इयरबड्स की सहायता ले सकती हैं।

नाम वाले डिजाइन 

name mehndi design

कई बार हम मेहंदी से केवल नाम लिखना भी काफी पसंद करते हैं। वहीं आप भी अपने नाम को अलग-अलग राइटिंग स्टाइल में लिख सकती हैं या चाहे तो केवल अपने नाम के पहले अक्षर को डिजाइन बनाकर लिख सकती हैं। इस तरह के मेहंदी डिजाइन को आप कलाई से लेकर गर्दन तक पर बना सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : अरेबिक मेहंदी के डिजाइन जिन्हें आप कर सकती हैं फेस्टिवल पर ट्राई

फूल डिजाइन 

flower tattoo mehndi design

टैटू स्टाइल में फूल और पत्ती डिजाइन एवरग्रीन रहता है। इसे बनाने के लिए आप स्टेंसिल की सहायता ले सकती हैं। इसमें आप चाहे तो बेल भी बना सकती हैं और उसमें पत्तियों वाला डिजाइन बना सकती हैं। इसमें आपको कई तरह के फूल के आसान डिजाइन भी ऑनलाइन मिल जाएंगे।

 

अगर आपको टैटू स्टाइल मेहंदी केडिजाइन और इन्हें बनाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।