देखें मंडला आर्ट मेहंदी के ये लेटेस्ट डिजाइंस

शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में मेंहदी तो हर शादी के फंक्शन में लगाई जाती है। वहीं आजकल मंडला आर्ट काफी पसंद किया जा रहा है। हालांकि यह डिजाइन बेहद पुराना है और हमेशा एवरग्रीन रहता है, लेकिन बेहद बारीकी से बना ये डिजाइन काफी खूबसूरत नजर आता है। बता दें कि हिंदू और बौद्ध धर्म में मंडला का मतलब होता है 'घेरा' यानी सर्कल। हमारी तरह अगर आप भी मंडला आर्ट को पसंद करती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मंडला आर्ट मेहंदी के लेटेस्ट और नए डिजाइन, जिसे इस वेडिंग सीजन आप भी कर सकती हैं ट्राई और बढ़ा सकती हैं अपने हाथों की शोभा।
सिंपल मंडला आर्ट मेहंदी
कई बार हम और आप सिंपल स्टाइल की मेहंदी पसंद करते हैं। वहीं तरह की मेहंदी काफी खूबसूरत भी लगती हैं। ऐसी सिंपल मेहंदी के साथ आप उंगलियों को ऐसे भर सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो केवल उंगलियों पर जाल डिजाइन भी बना सकती हैं। इसके अलावा आप चाहे तो हाथ में गोल टिक्की बना कर उसके आस-पास मंडला आर्ट कर सकती हैं। (मेहंदी लगाने का आसान तरीका)
इसे भी पढ़ें : झटपट लगाएं गोल टिक्की मेहंदी की ये 5 डिजाइंस
जाल मेहंदी के साथ मंडला आर्ट
भरे हाथों वाली मेहंदी तो सभी को लगाना बेहद पसंद होता है। इसमें आप अपने हाथों की उंगलियों पर ऐसा लाइन डिजाइन बना सकती हैं अन्यथा आप चाहे तो हथेली पर जाल डिजाइन को भी बनाकर छोड़ सकती हैं। साथ ही आप चाहे तो इस तरह का डिजाइन अपनी शादी के लिए भी चुन सकती हैं और इसे अपने हिसाब से कस्टमाइज करवा सकती हैं। (जाल मेहंदी डिजाइन)
फूल डिजाइन मेहंदी
इस तरह की मेहंदी लगाना बेहद आसान होता है। बता दें कि इस तरह का डिजाइन देखने में जितना क्लासी नजर आ रहा है, बनाने में उतना ही आसान है। इसे और भरा-भरा बनाने के लिए आप हथेली पर भी ऐसा ही डिजाइन बनाकर ब्रेसलेट लुक दे सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : बेल मेहंदी के ये डिजाइंस हैं नए, आप भी करें ट्राई
भरी उंगलियों के साथ
अगर आप उंगलियों को भरा हुआ बनाना चाहती हैं तो इस तरह से हाथों एक लिए छोटे साइज का मेहंदी डिजाइन बनाए। आप चाहे तो ऐसा डिजाइन फ्रंट हैंड के लिए भी बनवा सकती हैं। साथ ही इसमें मंडला आर्ट को बनाने के लिए आप ब्लैक कलर की मेहंदी को भी चुन सकती हैं।
इसी के साथ अगर आपको हमारे दिखाए गए ये मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल भी न भूलें। साथ ही इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Courtesy : pinterest, instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।