herzindagi
simple mehndi designs for eid in hindi

Mehndi Designs : मेहंदी के ये आसान डिजाइंस ईद के लिए हैं बेस्ट

हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए आप घर पर इंटरनेट की सहायता लेकर मेहंदी लगा सकती हैं। वहीं इस आर्टिकल में दिखाए गए मेहंदी के डिजाइन आप मात्र 5 मिनट में बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2023-04-15, 13:00 IST

हम सभी चाहते हैं हमारे हाथ खूबसूरत नजर आए और इसके लिए हम हाथों पर तरह-तरह के डिजाइन की मेहंदी लगाना भी काफी पसंद करते हैं। वहीं ईद आने वाली है और इस मौके पर अक्सर हम अपने हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए तरह-तरह की मेहंदी के डिजाइन बनाते हैं। 

अगर आप भी मेहंदी लगाना पसंद करती हैं और इस ईद के मौके पर हाथों की शोभा बढ़ाना चाहती हैं तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। इसमें हम आपको दिखाने वाले हैं मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइंस, जो आप आसानी से खुद ही घर पर लगा सकती हैं। साथ ही बताएंगे मेहंदी के इन डिजाइंस को लगाने के टिप्स।

गोल टिक्की डिजाइन मेहंदी 

gol tikki mehndi desig for eid

यह मेहँदी का सबसे आसान और केवल 5 मिनट के अन्दर-अन्दर बनने वाला डिजाइन है। बता दें कि इस तरह की गोल टिक्की मेहँदी में आप बाहर की तरफ छोटे-छोटे डॉट भी बना सकती हैं। साथ ही उंगलियों की टिप को इस तरह से मेहँदी से भर सकती हैं। ऐसा ही डिजाइन आप हाथों के पीछे की ओर भी बना सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें : ईद पर लगाएं अपने हाथों में ये सुंदर मेहंदी के डिजाइन

बेल मेहंदी डिजाइन 

mehndi desig for eid

वहीं अगर आप मॉडर्न स्टाइल की मेहँदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से बेल डिजाइन में मेहंदी लगा सकती हैं। बता दें कि इसके लिए आप सबसे पहले इस तरह से कर्व लाइन बनाएं और चाहे तो इन लाइन्स पर मेहंदी की मदद से पत्ती डिजाइन बनाएं। इसके अलावा आप इन कर्वी लाइन्स पर फूल के डिजाइन भी बना सकती हैं। (टैटू मेहंदी के डिजाइंस)

जाल मेहंदी डिजाइन 

jaal mehndi design for eid

अगर आप हाथों को भरा हुआ लुक देना चाहती हैं तो इस तरह से जाल डिजाइन को हाथों पर बना सकती हैं। बता दें कि आप इसके लिए ब्लैक कलर की मेहंदी का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। जाल डिजाइन को भरा-भरा लुक देने के लिए आप जाल मेहँदी डिजाइन के अन्दर मेहँदी से भर भी सकती हैं।

  इसे भी पढ़ें : फुल हैंड मेहंदी के ये डिजाइंस हैं देखने में लगते हैं बेहद खूबसूरत

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन

jewellery style mehndi design for eid

आजकल ज्वेलरी स्टाइल मेहँदी को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि आप इसे बनाने के लिए सबसे पहले यू-शेप बनाएं और चाहे तो इसमें छोटी-छोटी गोल टिक्की डिजाइन बनाएं। इसके अलावा आप गोल टिक्की के अन्दर जाल भी बना सकती हैं और मेहँदी के डिजाइन को कम्प्लीट कर सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

 

अगर आपको ईद के मौके के लिए मेहंदी के ये आसान डिजाइंस और इसे लगाने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।