Nail Growth & Care Home Remedies:  बार-बार टूट जाते हैं नाखून और नहीं बढ़ती ग्रोथ? घर पर आजमा सकती हैं ये 2 खास उपाय

Nail Growth & Care Home Remedies:   अगर आप भी घर पर रहकर अपने नाखूनों को नेचरली बड़ा और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो परेशान होने के बजाय घर पर रहकर ब्यूटी एक्सपर्ट का बताया एक खास नुस्खा आजमा सकती हैं।  यह आपके नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद करेगा। 
Updated:- 2026-05-27, 18:38 IST
image

अधिकतर महिलाएं अपने पूरे लुक को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के लिए न सिर्फ आउटफिट बल्कि हर छोटी-छोटी चीजों का ध्यान रखती है। कुछ महिलाएं हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए अपने नाखून को भी अट्रैक्टिव बनना पसंद करती हैं, लेकिन आपके भी नाखून बार-बार टूट जाते हैं और आप अपने अपने हाथों को खूबसूरत बनाने के लिए लंबे और खूबसूरत नाखून रखना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर में कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप अपने नाखूनों को लंबा और खूबसूरत बना सकती हैं। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से इसके बारे में।

घर पर ऐसे बढ़ा सकती हैं नाखून

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिलाएं खासकर ऐसी महिलाएं, जो रोजाना कॉलेज और ऑफिस जाती हैं, वह अपनी पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाने के लिए एक से एक कंट्रास्ट आउटफिट के साथ एक्सेसरीज और नेल आर्ट भी करवाती है, लेकिन अगर आप भी नेचुरल तरीके से अपने नाखूनों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, लेकिन नाखून बार-बार टूट जाते हैं, तो अब आप घर पर रहकर कुछ खास उपाय आजमा सकती हैं।  

1 - 2026-05-27T182355.076

नाखून बढ़ाने के लिए लहसुन का इस्तेमाल

  • अपने नाखून को खूबसूरत बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में जैतून का तेल लें।
  • इस तेल को थोड़ा गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाएं, तब इसमें लहसुन की कुछ कली डाल दें।
  • आप इस तेल में लहसुन की कलियों को कुचल कर डाल सकती है या फिर उसके छोटे पीस कर सकती हैं। 
  • यह भी पढ़ें- टूटते नाखूनों से हैं परेशान? रात में सोते समय लगाएं यह 1 चीज; हफ्ते भर में लंबे होंगे Nails

  • जब लहसुन काली पड़ जाए, तो आप इस तेल को एक प्लेट में निकाल कर ठंडा कर ले।
  • अब लहसुन अलग करें और इस तेल को एक डिब्बे में भरकर रखें।
  • अब आप इस तेल को रोजाना अपने नाखूनों पर लगा सकती है।
  • इसे आप कम से कम 50 मिनट तक नाखूनों पर लगा कर रखें। 

 

2 - 2026-05-27T182352.983

इन बातों का रखें ध्यान

इसके अलावा आप नाखून को मजबूत और लंबा बनाने के लिए रोजाना नाखून के ऊपर बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। बादाम का तेल भी नाखूनों को मजबूत और खूबसूरत बनाने में बहुत मददगार साबित हो सकता है। अगर आप यह दोनों उपाय पहली बार कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट करें उसके बाद ही इसका इस्तेमाल करें।

यह भी पढ़ें- Nail Care Tips: नाखून टूट जाते हैं, तो रात में लगा लें ये 3 चीजें; बनेंगे लंबे और मजबूत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  FREEPIk

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।