Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:34 AM IST

टूटते नाखूनों से हैं परेशान? रात में सोते समय लगाएं यह 1 चीज; हफ्ते भर में लंबे होंगे Nails

Nail Growth Serum: लंबे नाखून हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन कई बार नेल्स बढ़ते ही टूट जाते हैं या बेजान नजर आते हैं। अब ऐसे महिलाएं नेल एक्टेंशन कराती हैं। अगर आपके नाखून बार-बार टूट रहे हैं या उनकी ग्रोथ रुक गई है, तो आप नीचे लेख में बताया गया तरीका अपना सकती हैं।
Updated:- 2026-03-04, 11:31 IST
image

Nail Growth Tips: खूबसूरत और लंबे नाखून लगभग हर किसी को पसंद होते हैं, लेकिन कई महिलाओं के साथ यह समस्या होती है कि उनके नाखून बढ़ते ही टूट जाते हैं या बहुत पतले और बेजान नजर आते हैं। इस दिक्कत से निकलने और हाथों की खूबसूरत बढ़ाने के लिए वह हर महीने नेल एक्सटेंशन करवाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि महंगे पार्लर ट्रीटमेंट और मैनीक्योर के बजाय, रात में किया गया एक छोटा सा घरेलू उपाय आपके नाखूनों को लोहे जैसा मजबूत बना सकता है।

अगर आप भी अपने छोटे और कमजोर नाखूनों से परेशान हैं, तो बस सोने से पहले नीचे लेख में बताई गई चीज का इस्तेमाल शुरू कर सकती हैं। इससे न केवल नाखून तेजी से लंबे होंगे, बल्कि उनकी चमक भी वापस आ जाएगी।

जरूरी सामाग्री (How To Grow Nails In 1 Week)

How To Grow Nails In 1 Week

  • ट्रांसपेरेंट नेल पेंट
  • लहसुन-2-3 कलियां
  • लौंग-2-3 पीस
  • नींबू- 10 बूंदे

इसे भी पढ़ें- छोटे नाखून वाली लड़कियों के लिए बेस्ट नेल आर्ट डिजाइंस, हाथों की बढ़ेगी खूबसूरती

जेल बनाने का तरीका

  • इस पेस्ट को बनाने के लिए सबसे पहले ट्रांसपेरेंट नेल पॉलिश लें।
  • अब इसमें लहसुन का आधा टुकड़ा, 2-3 लौंग और नींबू की 10 बूंदे डालें।
  • इसके बाद इस सीरम को 24 घंटे के लिए छोड़ दें।

इस्तेमाल करने का तरीका

nail growth tips

  • रात को सोने से पहले अपने हाथों को अच्छे से साफ कर लें।
  • इसके बाद नेल्स पर पहले से लगी नेल पॉलिश हटाएं।
  • अब तैयार किए गए जेल की एक कोट अपने नाखूनों पर लगाएं।
  • इसे लगाते समय नाखूनों के किनारों और जड़ों पर ध्यान रखें। रात भर इसे लगा रहने दें।
  • अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इसे लगातार एक हफ्ते तक लगाएं।

नाखूनों को लंबे करने के घरेलू उपाय (Home Remedies Tips For Nail Growth)

अगर आप ऊपर बताया गया तरीका नहीं अपना सकती हैं, तो किचन में रखी अन्य चीजों का इस्तेमाल नाखूनों को बढ़ाने के लिए कर सकती हैं।

  • हल्के गुनगुने जैतून के तेल में अपनी उंगलियों को 15-20 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इसके बाद हल्के हाथों से नाखूनों और क्यूटिकल्स की मसाज करें।
  • नारियल तेल और नींबू का इस्तेमाल करके नाखूनों की ग्रोथ को बढ़ा सकती हैं। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में 5-6 बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। अब इसे रात को सोने से पहले नाखूनों पर लगाकर मसाज करें।
  • इसके अलावा आप संतरे के रस का इस्तेमाल कर नाखूनों को लंबा कर सकती हैं। संतरे में विटामिन-C और फोलिक एसिड पाया जाता है, जो कोलेजन को बढ़ाने में मदद करता है। एक कटोरी में संतरे का रस लें और उसमें 10 मिनट तक अपने नाखून डुबोकर रखें। फिर गुनगुने पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।

इसे भी पढ़ें- जानिए कैसे नींबू की मदद से बढ़ेगी नाखूनों की ग्रोथ, एक्सपर्ट से लें टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।