Dry Lips: बदलते मौसम की वजह की वजह से हमारी स्किन ड्राई नजर आती है। इसका असर हमारे होंठों पर भी नजर आता है। ऐसे में हम बाजार में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसकी वजह से कई बार होंठ काले नजर आते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इसके लिए आप घरेलू नुस्खों को ट्राई करें। चलिए आपको बताते हैं कि किन नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं।
गुलाब की पत्तियों और दूध का इस्तेमाल
अगर आपको होठों को सॉफ्ट करना है, तो इसके लिए आप गुलाब की पत्तियों और दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको ताजी गुलाब की पत्तियों को लेना है। इसके कुछ समय के लिए दूध में भिगोकर रखना है। इसके बाद इन दोनों चीजों को अच्छे से मिक्सी में पीसकर पेस्ट बनाएं। अब इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करें। इसे अपने होंठों पर सोने से पहले लगाएं। फिर 20 मिनट के बाद इसे कॉटन पैड से हटाएं। इससे आपके होंठ अच्छे नजर आएंगे।
बादाम तेल और शहद का इस्तेमाल
आप अपने होंठों के रूखेपन को दूर करने के लिए आप बादाम तेल और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये होंठों के लिए अच्छा रहेगा। इसे लगाने के लिए आपको 1 चम्मच बादाम का तेल लेना है। इसमें 1 चम्मच शहद को मिक्स करना है। अब इसे चुकंदर को काटकर इसमें डीप करके अपने होंठों पर रब करना है। इसके बाद कॉटन पैड से साफ करें। इससे आपके होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Pigmentation On Lips Treatment:होंठों के कालेपन की वजह से मुरझा गया है चांद सा मुखड़ा, तो अपनाएं ये फ्री के नुस्खे
इन बातों का रखें ध्यान
- अगर आपको होठों पर एलर्जी है, तो किसी भी नुस्खों को ट्राई करने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
- आप एक्सपर्ट सलाह के बाद ही किसी भी चीज को होंठों पर न लगाएं।
- सॉफ्ट होंठों के लिए आपको बाजार के प्रोडक्ट का कम इस्तेमाल करना चाहिए।
इन चीजों का करें इस्तेमाल। इससे आपके होंठ सॉफ्ट नजर आएंगे। साथ ही, आप एक्सपर्ट सलाह के बाद होंठों तो ड्राई होने से कम कर सकती हैं। आप चाहें तो इन चीजों को कुछ दिन के लिए स्टोर करके रोजाना लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Pink Lips: कटे-फटे और काले होंठों को गुलाबी और हाइड्रेटेड बनाने में काम आएगा यह नुस्खा, जानें कैसे?
नोट: होंठों पर किसी ही चीजों लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों