Black Dark Lips: काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाने में मदद करेगा यह उपाय, जानें तरीका और फायदे

ज्यादा लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से होंठों की त्वचा काली पड़ने लगती है। इसके लिए आपको मार्केट में कई प्रोडक्ट्स देखने को मिल जाएंगे, लेकिन केमिकल से भरे ये लिप केयर और लिपस्टिक आपके होंठों को नुकसान पहुंचा सकती है।
होंठों की त्वचा को काला पड़ने से बचाने के लिए घर में मौजूद नेचुरल चीजें आजमाई जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाने के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें। साथ ही, जानेंगे इनसे मिलने वाले त्वचा को फायदों के बारे में-
गुलाबी होंठों के लिए किन चीजों का इस्तेमाल करें?
- खीरा
- शहद
शहद को होंठों पर लगाने के फायदे क्या हैं?
- लिप्स को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए बेहद फायदेमंद होता है, जिससे आपके चेहरे के पोर्स क्लीन होते हैं।
- शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व होंठों को हाइड्रेटेड बनाने में मदद करती है।
- शहद आपकी लिप्स की स्किन में इलास्टिसिटी बरकरार रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: Pigmentation On Lips Treatment:होंठों के कालेपन की वजह से मुरझा गया है चांद सा मुखड़ा, तो अपनाएं ये फ्री के नुस्खे
खीरे को होंठों पर लगाने से क्या होता है?
- खीरे में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करते हैं।
- इसमें मौजूद तत्व स्किन को डीप क्लीन करते हैं।
- इसमें मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट तत्व चेहरे पर मौजूद पोर्स का साइज बढ़ने से रोकने में मदद करते हैं।
गुलाबी होंठों के लिए घरेलू उपाय
- सबसे पहले बाउल में एक खीरे को बारीक पीस लें।
- इसमें 2 चम्मच शहद की मिला लें।
- इन दोनों को आपस में मिक्स करने के बाद होंठों पर लगा लें।
- चाहें तो 2 से 3 मिनट तक मसाज भी कर सकती हैं।
- इसके बाद 10 मिनट तक इसे होंठों पर लगा रहने दें।
- अब कॉटन की मदद से शहद और खीरे को साफ कर लें।
- इस तरह आप हफ्ते में 3 से 4 बार तक इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।
- लगातार इस नुस्खे को करने से होंठों की त्वचा धीरे-धीरे गुलाबी नजर आने लगेगी।
नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।
इसे भी पढ़ें: होंठ पड़ गए हैं काले तो करें ये उपाय
अगर आपको काले पड़े होंठों को गुलाबी बनाने के लिए यह नुस्खा पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।