
मेहंदी हर तीज-त्योहार पर लगाई जाती है। अब तो सावन का महीना शुरू हो गया है। ये महिलाओं के लिए बेहद खास महीना होता है। इसमें तीज का त्योहार आता है रक्षाबंधन भी आता है। इसमें लड़की हो या शादीशुदा महिलाएं हर कोई अलग-अलग डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करती हैं जिसके लिए डिजाइन को पहले से ही सिलेक्ट कर लिया जाता है।
आपको भी अगर हाथों में मेहंदी लगाना पसंद है तो इस बार सिंपल चेन मेहंदी डिजाइन को ट्राई करें। इसे लगाने में भी समय कम लगेगा, साथ ही लगने के बाद हाथों में बेहद खूबसूरत लगेगी।

चेन मेहंदी डिजाइन अलग-अलग तरह के होते हैं। अगर आपको बैक हैंड पर कुछ यूनिक डिजाइन लगाना है तो इसके लिए आप इस सिंपल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जिसमें एक साइड चेन से जाली बनाई गई है और दूसरी ओर फूलो का डिजाइन क्रिएट किया गया है। इस तरीके के डिजाइन आप आसानी से घर पर भी बना सकती हैं। इसको आप इस बार तीज पर ट्राई करें। इससे हाथ काफी खूबसूरत दिखाई देंगे। आप चाहे तो सारी उंगलियों पर चेन का डिजाइन बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Design : ब्रेसलेट मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को देंगी खूबसूरत लुक

कई महिलाएं होती हैं जिन्हें भरे हाथ की मेहंदी काफी अच्छी लगती है। अगर आपको पीछे की हाथ के लिए कुछ ऐसा ही डिजाइन ट्राई करना है तो ये डिजाइन आपके लिए परफेक्ट है। इसमें आपको एक तरफ जालीदार मेहंदी डिजाइन के साथ दूसरी तरफ चेन के साथ डिजाइन को पूरा करना है। आप इसमें फुल का डिजाइन भी क्रिएट कर सकती हैं। इसे और खूबसूरत दिखाने के लिए आप इसमें आउटलाइन कर सकती हैं।

अगर आपको आसानी से मेहंदी अपने हाथों में लगानी है तो ये डिजाइन सबसे सिंपल है। इसे आसानी से आप अपने हाथ में लगा सकती हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले बड़े-बड़े फूलों की एक चेन तैयार करनी है। जिसे उंगली तक ले जाना है। फिर छोटे-छोटे फूलों की चेन के साथ इस जोड़ना है। इस तरीके से आपका चेन मेहंदी डिजाइन बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद आप इन्हें डार्क कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs: इस करवा चौथ पैरों पर लगाएं मेहंदी के ये डिजाइन्स, देखते ही दंग रह जाएंगी आपकी सहेलियां
इस बार सावन के महीने में इस मेहंदी डिजाइन को लगाएं और अपने हाथों को खूबसूरत बनाएं। ये लगेगी भी आसानी से और रचने के बाद अच्छी लगेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Credit- Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।