Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:10 AM IST

Alta Designs For Sawan: सुहागनों के लिए बेहद खास हैं आलता के ये आसान डिजाइंस

खासकर सुहागने आलता लगाना बेहद पसंद करती हैं। वहीं इसे लगाने के लिए कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। बता दें कि आलता लाल रंग का होता है और सुहागनों के लिए इसे सुहाग की निशानी मन जाता है। 
Updated:- 2023-07-11, 17:17 IST
simple alta designs for sawan for married women in hindi

हाथों और पैरों की शोभा बढ़ाने के लिए आलता लगाया जाता है। हालांकि इसका सीधे संबंध हिन्दू धर्म से है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्णा राधा के पैरों के हाथों और पैरों पर खुद आलता लगाते थे। इसी कारण इसे लगाना काफी शुभ भी माना जाता है। बता दें कि इसे खासकर सुहागने लगाती है और इसे सुहाग की निशानी के तौर पर भी देखा जाता है।

वहीं सावन का महिना शुरू हो चुका है और ये सुहागनों के लिए बेहद खास तौर पर माना जाता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं आलता के कुछ ऐसे डिजाइन जिसे बनाना काफी आसान है और साथ ही बताएंगे इसे लगाने का आसान तरीका ताकि आप भी अपने पैरों और हाथों की शोभा बढ़ा सके और उन्हें खूबसूरत बना सकें।

भरे पैरों के लिए 

alta design

अगर आपके पास आलता लगाने का ज्यादा समय नहीं है और आप भरे पैरों वाला डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से उंगलियों को आलता से भर सकती हैं। साथ ही इसमें आप सफेद रंग से बॉर्डर बना सकती हैं। वहीं अगर आपके पैर चौड़े हैं तो इस तरह के डिजाइन के साथ आप कोई और पैटर्न जरूर बना लें।

 इसे भी पढ़ें : छोटी उंगलियों पर खूब जचेंगे बेल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

गोल टिक्की डिजाइन 

alta design

आलता का यह डिजाइन काफी आसान होता है। वहीं इस तरह का डिजाइन बनाने के लिए आप किसी भी गोल जैसे ढक्कन या चूड़ी की सहायता ले सकती हैं। साथ ही आस-पास के लिए आप डॉट-डॉट कर बॉर्डर बना सकती हैं। बॉर्डर के लिए आप सफ़ेद रंग को चुन सकती हैं। 

लम्बे पैरों के लिए 

alta design

वहीं अगर आपके पैर लम्बे हैं तो आप इस तरह से वी-कट डिजाइन का अलता पैरों में लगा सकती हैं। वहीं इस तरह की गोल टिक्की डिजाइन बनाकर आप टूथपिक और इअरबड्स की मदद से केरी डिजाइन से बॉर्डर भी बना सकती हैं। 

बेल डिजाइन आलता 

alta design

अगर आप मेहंदी लगाना जानती हैं और कुछ अलग डिजाइन का आलता हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह से सफ़ेद रंग की मदद से केरी और फूल-पत्ती डिजाइन की बेल बना सकती हैं। साथ ही हाफ गोल टिक्की और उंगलियों के लिए आप आलता का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 इसे भी पढ़ें :  आलता लगाना माना जाता है बेहद शुभ, आप भी देखें इसके लेटेस्ट डिजाइन

अन्य टिप्स 

  • आलता लगाते समय आप नीचे अखबार जरूर बीचा लें।
  • साथ ही कम मात्रा में आलता लेकर शुरुआत करें ताकि आलता फैलने से बचा रहे।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि आलता लिक्विड होता है और जल्द ही फैलने लगता है।

 

 

अगर आपको आलता के ये डिजाइंस और लगाने का आसान तरीका पसंद आया हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

 

Image Credit : Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।