Karwa Chauth Special : आलता लगाना माना जाता है बेहद शुभ, आप भी देखें इसके लेटेस्ट डिजाइन

(Latest Alta Design For Ladies) हिंदू धर्म में आलता लगाना बेहद शुभ माना जाता है। सुहागिन महिलाएं श्रृंगार के लिए आलते का इस्तेमाल करती हैं।
आलते को आज से नहीं बल्कि भगवान श्री कृष्ण के समय से लगाया जाता है। कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण आलते को राधा के पैरों पर अपने हाथों से लगाते थे।
आलते का इस्तेमाल ज्यादातर उत्तर प्रदेश, उड़ीसा और बंगाल में किया जाता है। महिलाएं आलते को अक्सर त्योहारों में लगाती दिखाई देती हैं। इसलिए आज आपको बताएंगे कुछ ऐसे लेटेस्ट आलते के डिजाइन जिसे आप इस करवा चौथ पर लगा सकती हैं।
पैरों के लिए आलता

अगर आपको पैरों पर आलता लगाना पसंद हैं, तो आप कुछ इस तरह से अपने पैरों पर आलते को लगा सकती हैं।
पैरों के लिए आपको इंटरनेट पर आलते के ऐसे और भी डिजाइन बेहद आसानी से मिल जाएंगे।
कोशिश करें की आप इसमें ऐपण कला का भी इस्तेमाल करें।
गोल टिक्की स्टाइल सिंपल आलता

अगर आप सिंपल आलता लगाना पसंद करती हैं, तो आप कुछ इस तरह का आलता अपने हाथों में करवा चौथ के मौके पर लगा सकती हैं।
साथ ही आप आलते को थोड़ा और खूबसूरत बनाने के लिए इसे हाथों की उंगलियों पर भी लगा सकती हैं।
इस तरह का आलता लगाना बहुत आसान होता है और बेहद कम समय में हाथों पर लग जाता है।
इसे भी पढ़ें : सावन में मेहंदी लगाने का नहीं है टाइम तो हाथों पर लगाएं आलता, देखें लेटेस्ट डिजाइन
फुल वर्क वाला आलता डिजाइन

अगर आपको भरे हुए हाथों वाला आलता लगाना पसंद हैं, तो आप कुछ इस तरह का आलता ट्राई कर सकती हैं।
इस तरह के आलते को बनाने के लिए चावल के आटे का घोल बनाकर और उस घोल को सुखाकर बनाया जाता हैं।
इस कला को ऐपण कला के नाम से जाना जाता हैं।
साथ ही आप कुछ इस तरह से अपने हाथों की उंगलियों पर आलता लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : करवाचौथ पर लगाती हों पैरों में आलता तो देखें लेटेस्ट डिजाइन
अगर आपको हमारी बताए ये आलते के डिजाइन आपको पसंद आए हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।