चेहरे पर संतरे का छिलका लगाने से होने वाले नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

त्वचा पर फलों का कई तरीकों से इस्तेमाल किया जाता है। शरीर के साथ- साथ यह स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ऐसा माना जाता है कि त्वचा पर नेचुरल चीज़ें इस्तेमाल करनी चाहिए। इनसे नुकसान नहीं होता है और ना ही ज्यादा पैसे खर्च होते हैं। क्या आपने कभी अपने चेहरे पर संतरे के छिलके का इस्तेमाल किया है? अक्सर महिलाएं छिलके की मदद से अपने चेहरे को क्लीन करती हैं। त्वचा को टोन करने के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है। बाजार में भी संतरे के छिलके से बने कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते हैं और वह काफी महंगे भी होते हैं।
यह बात हम सभी जानते हैं कि हर चीज के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। क्या आप जानती हैं चेहरे पर संतरे का छिलका लगाने से भी कई समस्याएं होने लगती हैं। इस विषय पर हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी से बात की है और उन्होंने हमें इससे होने वाले नुकसान के बारे में बताया है।
पोर्स हो जाते हैं ज्यादा ओपन
ओपन पोर्स के कारण
- ऑयल का ज्यादा प्रोडक्शन होने के कारण ओप पोर्स की समस्या होने लगती है। यह परेशानी ना हो इसके लिए आपको अपनी त्वचा को साफ रखना चाहिए।
- पोर्स के आसपास एलासिटिसिटी कम होना।
- घने हेयर फॉलिकल्स की वजह से भी पोर्स ज्यादा खुल जाते हैं।
- त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम होना। (ओपन पोर्स के लिए क्या करें)
इसे भी पढ़ें:Skin Care Tips: खूबसूरती में चार-चांद लगा देंगे संतरे के छिलके से बने ये 4 फेस पैक
ड्राईनेस होने लगती है
चेहरे पर संतरे का छिलका लगाने से ड्राइनेस हो जाती है। इसलिए आपको बेहद सोच समझकर ही इसका उपयोग करना चाहिए। खासतौर पर अगर आपकी स्किन ड्राई है तो संतरे का छिलका ना ही लगाएं। इससे आपका चेहरा और खराब हो जाएगा। सर्दियों में इसका भूलकर भी इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इस समय स्किन के ड्राई होने की संभावना अधिक होती है। ( ड्राई स्किन के लिए टिप्स)
इसे भी पढ़ें:संतरे के छिलके बेकार समझकर फेंके नहीं, बनाएं ये फेस मास्क और निखार पाएं
हो सकते हैं रैशेज
त्वचा पर किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए, क्योंकि इससे आपको पता चल जाएगा कि वह चीज आपकी स्किन पर कैसे रिएक्ट करेगी। साथ ही त्वचा पर कुछ भी लगाने से पहले स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।