Kajal Tips: रोजाना आंखों में काजल लगाना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?

Should We Apply Kajal Daily: मेकअप करना तो हम सभी पसंद करते हैं। इसमें आई मेकअप का रोल अहम होता है। आई मेकअप में ज्यादातर हम हैवी मेकअप की जगह केवल काजल लगाना ही पसंद करते हैं। काजल के नए-नए डिजाइन व कलर ऑप्शन देखने को मिल जाएंगे।
वहीं क्या आप जानती हैं कि काजल को आंखों में रोजाना लगाना भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइये जानते हैं काजल को आंखों में रोजाना लगाने से क्या होता है। साथ ही, जानेंगे आंखों में लगे काजल को हटाने का सही तरीका-
काजल को आंखों में रोजाना लगाने से क्या होता है?

- आंखों में काजल लगाना गलत नहीं होता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से लगाया या हटाया नहीं गया तो आपकी आंखों में यह नुकसानदायक साबित हो सकता है।
- इसमें मौजूद केमिकल आंखों को ड्राई कर सकते हैं और रोजाना इसे आंखों में लगाने से ड्राईनेस बढ़ सकती है।
- आंखों में ड्राईनेस के बढ़ने से आई इन्फेक्शन हो सकता है और इसके अलावा भी आंखों को कई तरह के नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान
काजल को आंखों से हटाने का सही तरीका क्या है?
- आंखों में लगे काजल को हटाने के लिए आप केमिकल वाले मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल करना अवॉयड ही करें।
- इसके लिए आप इअरबड्स की मदद ले सकती हैं और हल्के हाथों के दबाव से धीरे-धीरे काजल को वॉटरलाइन से हटा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : ये आसान टिप्स आपके मेकअप लुक को बनाएंगी एक्ट्रेसेस जैसा मिनिमल और ग्लैमरस
किस तरह का काजल आंखों में लगाना चाहिए?

- आंखों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप बिना केमिकल वाले ही प्रोडक्ट को चुनें।
- इसके लिए आप किसी अच्छे ब्रांडेड काजल का आंखों में इस्तेमाल करें।
- इसके अलावा आप ऐसा प्रोडक्ट चुनें जिसमें ऑयल की मात्रा अधिक हो ताकि यह आपकी आंखों को ड्राई न कर पाए।
अगर आपको मेकअप से जुड़ी ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।