उमस के दौरान कर रही हैं आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल? जान लें इसके नुकसान

चिपचिपी और बेजान कर देने वाली उमस में चेहरे को हाइड्रेट और ठंडा रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कुछ महिलाएं उमस के मौसम में आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह मिस्ट उमस के दिनों में चेहरे पर लगाना सही है या नहीं? चलिए जानते हैं इसके बारे में। 
Updated:- 2026-07-01, 14:03 IST
image

कभी गर्मी तो कभी बारिश, इस मौसम में होने वाली उमस न सिर्फ चिपचिपा फील देती है, बल्कि इससे स्किन प्रॉब्लम भी होने लगती हैं। ऐसे में उमस से बचने के लिए और स्किन को ठंडक पहुंचाने के लिए कुछ महिलाएं आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि उमस के दौरान इस फेस मिस्ट का इस्तेमाल करना सही है या नहीं? अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि उमस के दौरान इस फेस मिस्ट का उपयोग करना चाहिए या नहीं। आइए जानते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट की राय।

क्या होता है आइस टी फेस मिस्ट?

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनी सिंह ने बताया कि आइस टी फेस मिस्ट एक ऐसा घरेलू नुस्खा है, जिसमें ठंडी चाय का इस्तेमाल चेहरे को ठंडक पहुंचाने के लिए किया जाता है। वैसे तो चेहरे के लिए आइस टी फेस मिस्ट बहुत ही उपयोगी है, लेकिन हर स्किन टाइप वाली महिलाओं को सूट नहीं करता है। उमस के दौरान अगर आप इस फेस मिस्ट का इस्तेमाल करने का सोच रही हैं, तो पहले इससे होने वाले नुकसान के बारे में भी जान लें।

1 - 2026-07-01T115234.682

क्या सेंसिटिव स्किन के लिए सही है आइस टी फेस मिस्ट?

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है और चेहरे पर कुछ भी लगाते ही आपको जलन या रैशेज जैसी परेशानी होने लगती है, तो उमस के दौरान आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। यह उमस के दौरान चेहरे पर रिएक्शन कर सकता है, जिससे खुजली और जलन पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें- एसेंशियल ऑयल से बनाएं फेस मिस्ट, जानें इसके फायदे

त्वचा की समस्या होने पर न करें इस्तेमाल

बरसात और गर्मी के मौसम में उमस के कारण पहले से ही स्किन प्रॉब्लम्स होने लगती हैं। ऐसे में अगर आपको पहले से ही त्वचा पर किसी तरह की कोई समस्या या इंफेक्शन है, तो भी इसका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए और डर्मेटोलॉजिस्ट की राय से चेहरे पर हो रही इन परेशानियों का इलाज कराना चाहिए।

इन बातों का भी रखें ध्यान

घर पर यह फेस मिस्ट बनाते वक्त इसमें चीनी या किसी भी तरह के आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल करने से बचें और ध्यान रखें, जब भी इस होममेड फेस मिस्ट का इस्तेमाल करें, तो पहले अपने हाथ या कान के पीछे पैच टेस्ट जरूर करें, उसके बाद ही इसे उपयोग में लाएं।

2 - 2026-07-01T115232.121

अगर आप भी आइस टी फेस मिस्ट का इस्तेमाल करने की सोच रही हैं, तो इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही इसका उपयोग करें, किसी तरह की परेशानी होने पर इस्तेमाल बंद कर दें। 

यह भी पढ़ें- फेस मिस्ट को लगाने का यह तरीका नहीं जानते होंगे आप 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।