Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

फेस मिस्ट को लगाने का यह तरीका नहीं जानते होंगे आप 

गर्मियों में हमें फेस मिस्ट को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसका कारण यह है कि फेस मिस्ट त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। बस आपको इसे लगाने का सही तरीका जरूर मालूम होना चाहिए। 
Updated:- 2024-06-06, 12:50 IST
how to apply mist on face in summer

गर्मी हो या फिर सर्दी..... हमें स्किन की देखभाल हर मौसम में करनी पड़ती है। इसलिए मार्केट में नए-नए प्रोडक्ट्स आते रहते हैं। हर प्रोडक्ट का इस्तेमाल अलग-अलग तरीके से किया जाता है। काफी समय से फेस मिस्ट का इस्तेमाल काफी बढ़ गया है, क्योंकि यह चेहरे के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

आप भी यकीनन फेस मिस्ट का इस्तेमाल करती होंगे और मार्केट से खरीदकर लाते होंगे? लेकिन क्या आपको पता है कि इसे घर पर भी बनाया जा सकता है? बस इसे सही तरीके से लगाना आना चाहिए, ताकि आपके पैसे बर्बाद न हो और मिस्ट सही तरीके से लग भी जाए। 

इसके अलावा, हम आपको यह भी बताएंगे कि यह होता क्या है और इसके घर पर कैसे बना सकते हैं। 

फेस मिस्ट होता क्या है? 

what is face mist

  • फेस मिस्ट एक तरह का लिक्विड होता है, जिसका इस्तेमाल त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए किया जाता है। हालांकि, इसके कई तरह के फ्लेवर मार्केट में मौजूद हैं। 
  • इसका इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार किया जा सकता है। फेस मिस्ट का इस्तेमाल ड्राई से लेकर ऑयली स्किन पर किया जा सकता है। आप चाहें तो इसे घर पर भी बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Skin Care Benefits Of Hibiscus:गुड़हल के फूल के ये नुस्‍खे अपनाएं, चेहरे के नूर को देखते रह जाएंगे लोग

हल्की गीली त्वचा पर लगाना चाहिए फेस मिस्ट 

यह बहुत कम लोगों को पता है कि फेस मिस्ट को सूखी त्वचा पर कभी नहीं लगाना चाहिए। फेस मिस्ट को हमेशा फेस वॉश करने के बाद ही इस्तेमाल करें या हल्के गीले चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन को हाइड्रेशन मिलेगी। यह स्किन को मॉइस्चराइज करने और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। 

दिन में कितनी बार इस्तेमाल कर सकते हैं फेस मिस्ट? 

apply for face mist

स्किन की हाइड्रेशन बरकरार रखने के लिए आप इसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई बार कर सकते हैं। अगर आप ज्यादा ट्रैवलिंग करते हो या दिनभर स्क्रीन पर टाइम देते हो, तो फेस मिस्ट इस्तेमाल करने से आपको काफी फायदा मिलेगा। 

इससे आपकी स्किन ड्राई नहीं होगी और चेहरे पर हेल्दी ग्लो बना रहेगा। मगर जब भी इसका इस्तेमाल करें, तो इस बात का ध्यान रखें कि आपका चेहरा बिल्कुल साफ हो। 

क्या मेकअप के बाद फेस मिस्ट इस्तेमाल करना चाहिए? 

फेस मिस्ट को आप मेकअप के बाद इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे मेकअप के ऊपर आसानी से लगाया जा सकता है। इससे चेहरे पर चमक बनी रहती है। इसे आप दिन के समय इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर मॉइस्चर बरकरार रहता है और मेकअप खराब नहीं होता। 

फेस मिस्ट के बाद सनस्क्रीन जरूर लगाएं 

face mist benefits

यह बहुत काम लोगों को मालूम है कि फेस मिस्ट लगाने के बाद सनस्क्रीन लगाकर स्किन को प्रोटेक्ट करना चाहिए। अगर आपकी ऑयली स्किन है, तो यह आपके लिए ज्यादा फायदेमंद होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इसके बाद आपको मॉइस्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होगी। वहीं, अगर आप बाहर जा रहे हैं तो इसका इस्तेमाल जरूर करें। 

फेस मिस्ट कैसे बनाएं? 

क्या चाहिए?

  • गुलाब की पत्तियां
  • 2-4 बूंद विटामिन ई
  • डिस्टिल्ड वाटर

इसे जरूर पढ़ें- Pigmentation On Face: झाइयों को कम करने में मदद करेगा शहद, जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका और फायदे

क्या करें तैयार?

  • डिस्टिल्ड वाटर में गुलाब की पत्तियां डालें।
  • अब इसे कम से कम 45 मिनट के लिए कम आंच पर उबलने के लिए छोड़ दें।
  • कुछ समय बाद गुलाब की पत्तियों का रंग निकलने लगेगा। 
  • जब पानी बिल्कुल लाल या पिंक हो जाए तब समझ जाए कि गुलाब जल तैयार है।
  • पानी को ठंडा होने पर एक बोतल में छान लें।
  • अब इस पानी में विटामिन ई ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। 
  • बोतल को अच्छे से शेक करें।
  • लीजिए बन गया रोज वॉटर फेस मिस्ट। 

अगर आपको त्वचा की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।