क्या आप भी चेहरे पर बार-बार लगाती हैं हाथ? एक्सपर्ट से जान लें नुकसान
-1758108500667.webp)
कुछ महिलाओं की आदत होती है कि वे सुबह-शाम, दिन-रात अपने चेहरे को छूती रहती हैं। चेहरे पर बार-बार हाथ फेरती रहती हैं, लेकिन वे यह नहीं जानती कि बार-बार हाथ लगाने से उनकी त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। जी हां, अगर महिलाएं बार-बार अपनी स्किन को छुएं तो इससे त्वचा को कई तरीकों से हानि पहुंच सकती है। ऐसे में इन नुकसानों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। यहां हम आपको बताएंगे कि बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से स्किन को क्या नुकसान हो सकते हैं। जानते हैं, आर्टेमिस हॉस्पिटल्स कीकंसल्टेंट - डर्माटोलॉजी और कॉस्मेटोलॉजी, डॉ. शिफा यादव से...
बार-बार अपने चेहरे को छूने के नुकसान क्या हैं?
- जब महिलाएं बार-बार अपने चेहरे को छूती हैं तो इसके कारण बैक्टीरिया और वायरस के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इनमें कुछ हानिकारक बैक्टीरियाज भी होते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं को पैदा कर सकते हैं।
-1758109293603.jpg)
- जब बार-बार अपने चेहरे को छूआ जाए तो मुहांसे और एक्ने की समस्या भी हो सकती है। बता दें कि ये समस्या तब होती है जब त्वचा पर एक्स्ट्रा तेल या गंदगी जमा हो जाती है।
- बार-बार अपने चेहरे को छूने से महिलाओं को त्वचा में सूजन का भी सामना करना पड़ सकता है। जब स्किन पर सूजन होती है तो न केवल चेहरा लाल हो जाता है बल्कि जलन की समस्या भी हो जाती है।
इसे भी पढ़ें - क्या बेसन से हट सकते हैं अपर लिप्स के बाल? एक्सपर्ट से जानें
- वैसे तो त्वचा की उम्र हमारी उम्र के हिसाब से बढ़ती है लेकिन अगर महिलाएं जाने अनजाने में बार-बार अपने चेहरे को छुएं तो त्वचा की उम्र समय से पहले बढ़ सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा पर मौजूद कोलेजन और इलास्टिन नामक प्रोटीन घटने लगते हैं और त्वचा पर बढ़ती उम्र के लक्षण नजर आने लगते हैं।
-1758109305565.jpg)
- बार-बार अपने चेहरे को छूने से महिलाओं को स्किन के अलावा आंखों की समस्या भी हो सकती है। इन समस्याओं में आंखों में जलन, लालिमा और सूजन, तीनों शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें - फंक्शन से ठीक पहले निकल आया पिंपल? परेशान होने की जगह आजमाएं ये तुरंत काम करने वाले इमरजेंसी ट्रिक्स
एक्सपर्ट की राय
एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं को बार-बार अपने चेहरे पर हाथ नहीं फेरने चाहिए। हमारे दिनभर में न जानें किन-किन चीजों को छूते हैं। ऐसे में बार-बार इन्हें धोना मुमकिन नहीं है। ऐसे में अगर इन्हीं हाथों को चेहरे पर लगाया जाए तो इससे न केवल चेहरे की समस्याएं हो सकती हैं बल्कि दाग धब्बे निशान भी हो सकते हैं। ऐसे में महिलाओं को चेहरे के लि अपने पास कॉटन का कपड़ा या टिश्यू पेपर रखना चाहिए। जब भी आपका चेहरा छूने का मन करे तो आप इन दोनों का इस्तेमाल कर सकें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।