बालों में न करें ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल, एक्सपर्ट से जानें वजह

पार्टी में जाने के लिए हम अक्सर ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे बाल खराब होने शुरू हो जाते हैं।
Updated:- 2024-03-10, 08:00 IST
side effects of dry shampoo hair tips

जब भी हमें पार्टी या किसी खास इवेंट के लिए बाहर जाना होता है तो हम जल्दी तैयार होने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह से हम बाल साफ करना छोड़ देते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल बाजार में ड्राई शैम्पू आने लगा है, जिसको लगाने से आपके बाल ड्राई हो जाते हैं और हेयर स्टाइल बनाने के लिए तैयार हो जाते हैं। लेकिन एक्सपर्ट भी इसे इस्तेमाल करने से मना करते हैं। डॉक्टर सलोनी वोहरा ने भी इससे जुड़ी कुछ बातों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने इसके इस्तेमाल के साइड इफेक्ट्स को बताया। चलिए जानते हैं कि इसके इस्तेमाल से आपके बाल कैसे डैमेज हो जाते हैं।

क्या होता है ड्राई शैम्पू

Dry Shampoo for hair care

ड्राई शैम्पू एक ऐसा शैम्पू होता है जो पाउडर फॉर्म में आता है। इसे आप बिना पानी के इस्तेमाल कर सकती हैं और बालों को साफ कर सकती हैं। आमतौर पर इसे एयरोसोल कैन से स्प्रे किया जाता है। आपको बता दें कि इसमें कॉर्नस्टार्च, राइस स्टार्च, या सिलिका जैसे पदार्थ होते हैं जो बालों से तेल और गंदगी को सोख लेते हैं। जिससे स्कैल्प डैमेज होते हैं।

ड्राई शैम्पू के साइड इफेक्ट

Shampoo side effects

ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल हम जल्दी में कहीं जाने के लिए करते हैं। इसके इस्तेमाल से हमारे बाल ड्राई हो जाते हैं, जिसकी वजह से हम आसानी से हेयर स्टाइल बना पाते हैं। लेकिन इसका इस्तेमाल हमें हर बाल नहीं करना चाहिए। इससे बाल डैमेज होने लगते हैं। झड़ने लगते हैं और स्कैल्प भी कमजोर हो जाते हैं जिससे बालों की ग्रोथ रुक जाती है। इसको लगाने से बालों में खुजली, डैंड्रफ और दाने की समस्या को पैदा करता है इसलिए आपको इसे कम लगाना चाहिए।(बालों से बदबू दूर करने का तरीका)

इसे भी पढ़ें: Dandruff Patches:स्कैल्प, माथे और गर्दन पर डैंड्रफ के कारण सफेद रंग के पैचेज हो रहे हैं, तो इन घरेलू नुस्‍खों को अपनाकर देखें

इन बातों का रखें ध्यान

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Saloni Vora-Gala (@dr_salonivora)

  • ड्राई शैम्पू के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें ताकि बाल खराब न हो।
  • बालों में ड्राई शैम्पू का इस्तेमाल कम करनें। 
  • बालों में कोशिश करें कि रेगुलर शैम्पू को लगाएं ताकि स्कैल्प में पोषण बना रहे। (चमकदार बालों के लिए टिप्स)

एक्सपर्ट की बताई गई इन बातों का ध्यान रखना आपके लिए जरूरी है ताकि आपके बालों की ग्रोथ न रुके। आप चाहें तो डॉक्टर सलोनी वोहरा के इंस्टाग्राम पर जाकर आप इन टिप्स को ध्यान से जान सकती हैं, कोई दिक्कत न हो।

इसे भी पढ़ें: Orange Peel For Skin: संतरे के छिलके की मदद से मिलेगा चेहरे पर निखार, जानें कैसे?

नोट: किसी भी चीज के इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, ताकि बालों में कोई समस्या न हो।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।