Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:58 AM IST

Orange Peel For Skin: संतरे के छिलके की मदद से मिलेगा चेहरे पर निखार, जानें कैसे?

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आपको रोजाना स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना बेहद जरूरी होता है।
Updated:- 2024-03-07, 20:22 IST
orange peel benefits for skin

खूबसूरत त्वचा पाने के लिए हम आए दिन नए-नए स्किन केयर रूटीन को फॉलो करना पसंद करते हैं और इसके लिए मार्केट में आजकल कई तरीके के प्रोडक्ट्स आपको आसानी से मिल जाएंगे। त्वचा को चमकदार बनाने के लिए आप घर में मौजूद संतरे के छिल्के भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

संतरे के छिल्के से त्वचा को कई फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसा घरेलू नुस्खा जो आपकी त्वचा पर निखार वापिस लाने का काम करेगा- 

चमकदार त्वचा पाने के लिए किन चीजों का करें इस्तेमाल?

orange peel for glowing skin

  • संतरे के छिल्के 
  • शहद

इसे भी पढ़ें:  पार्लर जैसा निखार पाने के लिए इस ब्यूटी रूटीन को रोजाना करें फॉलो, कुछ ही दिनों में चमक जाएगा चेहरा

संतरे के छिल्के को चेहरे पर लगाने के फायदे क्या हैं?

  • संतरे में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी मौजूद होता है जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
  • इसमें मौजूद तत्व त्वचा पर नेचुरल ग्लो लाने में मदद करता है। 
  • ये त्वचा को मुलायम रखने के काम आता है। 
  • त्वचा के कालेपन को कम करने में मदद करता है।

शहद को चेहरे पर लगाने से क्या होता है?

  • त्वचा को नैचुरली एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बेहद फायदेमंद होता है।
  • शहद चेहरे में मौजूद पोर्स साफ करने में मदद करता है।
  • चेहरे की त्वचा को मुलायम रखने में शहद बेहद मददगार साबित होता है।
  • इसके अलावा यह स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए मदद करता है।

इसे भी पढ़ें:  खीरे का इस तरह करें अपने चेहरे पर इस्तेमाल, मिलेंगे कई फायदे

चमकदार त्वचा पाने के लिए घरेलू उपाय

glowing skin using orange peel

  • सबसे पहले एक बाउल में संतरे के छिल्के को पीसकर डालें।
  • पीसने के लिए आप मिक्सर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसमें आप 2 चम्मच शहद की डालें।
  • आप चाहे तो संतरे के छिल्कों को सुखाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इन दोनों को अच्छी तरह से पीस लें और चेहरे पर लगा लें।
  • लगभग 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें।
  • पानी और कॉटन की मदद से चेहरे को साफ कर लें।
  • इसके बाद आप नार्मल सीटीएम रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
  • इस नुस्खे को आप हफ्ते में 3 बार तक आजमा सकती हैं।
  • पहली ही बार के बाद से आपको त्वचा में बदलाव नजर आने लगेगा।

 

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

 

अगर आपको चमकदार चेहरे के लिए घरेलू नुस्खा पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।