Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:16 AM IST

Dandruff Patches:स्कैल्प, माथे और गर्दन पर डैंड्रफ के कारण सफेद रंग के पैचेज हो रहे हैं, तो इन घरेलू नुस्‍खों को अपनाकर देखें

डैंड्रफ की समस्‍या कम हो जाएगी, अगर आप घर पर ही मौजद इन चीजों का प्रयोग करेंगी और इसे हेयर केयर रूटीन में शामिल करेंगी। इस आर्टिकल कुछ आसान घरेलू नुस्‍खों के बारे में जानें। 
Updated:- 2024-03-08, 20:48 IST
white dandruff patches hindi

बालों में डैंड्रफ की समस्‍या बहुत ही आम है, मगर कई लोगों की स्‍कैल्‍प पर डैंड्रफ के सफेद पैचेज हो जाते हैं। यह पैचेज कभी-कभी स्‍कैल्‍प में इतना बढ़ जाते हैं कि माथे और गार्दन तक पहुंच जाते हैं। यह दिखने में बुरे भी लगते हैं और इंफेक्‍शन की तरह फैलते जाते हैं। ऐसा न हो इसके लिए आपको पहले से ही कुछ घरेलू उपाय अपना लेने चाहिए। इस विषय पर हमने ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट पूनम चुघ से बात की है। वह कहती हैं, 'त्‍वचा की तरह स्‍कैल्‍प को भी हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आपको ज्‍यादा से ज्‍यादा पानी तो पीना ही चाहिए साथ ही स्‍कैल्‍प पर ऐसी चीजों का प्रयोग करना चाहिए इससे वह हाइड्रेटेड रहे।'

  • आप स्‍कैल्‍प पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। इसमें विटामिन-सी होता है और यह डैंड्रफ की समस्‍या को कम करता है। आप बालों में एलोवेरा जेल लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें। इससे आपके बालों में चमक भी आ जाती है। इतना ही नहीं, आपके बालों की ग्रोथ पर भी अच्‍छा असर पड़ता है। 
  • आपकेा बालों में शहद लगाना चाहिए। इसमें मॉइश्‍चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्‍कैल्‍प को ड्राई होने से बचाते हैं। शहद से स्‍कैल्‍प की मसाज करें और 10 मिनट में ही बालों को वॉश कर लें, क्‍योंकि इसमें ब्‍लीचिंग प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो बालों के रंग को फेड कर सकती हैं। 

white dandruff patches pictures

  • बालों में गुलाब जल लगाएं। यह भी स्‍कैल्‍प को हाइड्रेट करता है। आप गुलाबजल को ओवरनाइट भी लगाकर रख सकती हैं। अगर आपके बालों में ज्‍यादा डैंड्रफ हो रहा है, तेा आपको गुलाब जल में थोड़ा सा नींबू का रस भी मिक्‍स कर लेना चाहिए। इससे भी आपको बहुत ज्‍यादा आराम मिलेगा। 
  • आप बालों में दूध, दही और मलाई आदि भी लगा सकती हैं। डेरी प्रोडक्‍ट्स में फैटी एसिड होता है और यह स्‍कैल्‍प को न केवल हाइड्रेटेड रखता है बल्कि यह स्‍कैल्‍प को ड्राई होने से भी बचाता है। आप हफ्ते में एक बार इसका प्रयोग कर सकती हैं। 
  • नारियल के तेल में कपूर डालकर लगाएं। इससे न तो आपको डैंड्रफ की समस्‍या होगी और न ही आपकी स्‍कैल्‍प ड्राई होगी। नारियल का तेल आप बालों में हफ्ते में 2 बार लगाएं और ओवरनाइट बालों में रखें। सुबह आप बालों को वॉश कर सकती हैं। 
  • बालों में केले और शहद का हेयर पैक आप लगा सकती हैं, इससे आपके बालों में न तो डैंड्रफ होगा और न ही आपके बाल रूखे-सूखे नजर आएंगे। केले के हेयर पैक को बालों में केवल 30 मिनट के लिए ही लगाकर रखें। यदि केला बालों में सूख जाएगा तो इसे रिमूव करने में दिक्‍कत आएगी। यदि बालों में केले का कण रह जाता है, तो स्‍कैल्‍प पर इंफेक्‍शन होने का डर रहता है। 
  • आप बालों में नारियल का पानी भी लगा सकती हैं। आपको बता दें कि नारियल का पानी ठंडा होता है और जिन्‍हें साइनस की शिकायत होती है, उनके लिए नुकसान दायक हो सकता है। ऐसे में आपको बालों में नारियल का पानी नहीं लगाना चाहिए। वैसे नारियल का पानी बहुत ही गुणकारी होता है और बालों को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। 

नोट-अगर आपका स्‍कैल्‍प सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी नुस्‍खे से आपको त्वरित रिजल्ट नहीं मिलेगा। यह उपाय केवल आपके बालें अच्‍छी सेहत के लिए हैं। 

 अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।